शहर से बाइक चोरी
शहर के एलसी रोड से शुक्रवार की दोपहर एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एलसी रोड निवासी मो. जाकिर अपनी लाल रंग की हीरो पैसन प्रो बाइक(बीआर 0
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 05:54 PM (IST)
जासं, साहिबगंज : शहर के एलसी रोड से शुक्रवार दोपहर एक बाइक चोरी हो गई। एलसी रोड निवासी मो. जाकिर अपनी लाल रंग की हीरो पैशन प्रो बाइक संख्या बीआर 08 ए 5968 खड़ी कर एलसी रोड स्थित मस्जिद में जुम्मे की नवाज पढ़ने गए थे। नवाज पढ़कर मस्जिद से निकले तो देखा कि बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन जब कही जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने शाम को इसकी लिखित शिकायत नगर थाना में की है। पुलिस छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें