अपने विद्यालय पर गर्व करें शिक्षक
साहिबगंज 07.03.2020 सिध्हो कान्हू सभगार में उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में विद्यालय प्रमाणीकरण अंतर्गत कांस्य पदक के नॉमिनेशन हेतू विभिन्न प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों के द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों का एक दिवसीय अनुमुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी तक सभी को पांच-पांच स्कूल गोद लेना है। उन स्कूलों को एक वर्ष के अंदर गोल्ड सर्टिफिकेशन करना है।
साहिबगंज : सिदो कान्हू सभागार में उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में विद्यालय प्रमाणीकरण के तहत कांस्य पदक के नॉमिनेशन के लिए विभिन्न प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों के लिए उन्मूखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी तक को पांच-पांच स्कूल गोद लेना है। उन स्कूलों को एक वर्ष के अंदर गोल्ड सर्टिफिकेशन करना है। इसी क्रम में सर्व प्रथम कांस्य पदक के लिए नॉमिनेशन करने के लिए विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि कांस्य सर्टिफिकेशन के लिए होने वाली टेस्ट परीक्षा मे छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालयों के शिक्षकों को सजग हो कर अधिक मेहनत करना होगा।
शिक्षा के स्तर में सुधार हमारा लक्ष्य : उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हर प्रखंड से 10 मॉडल विद्यालय को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया इन विद्यालयों को प्राइवेट विद्यालय के भांति विकसित करने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। कहा कि सभी शिक्षक सबसे पहले लेशन प्लान बना लें तथा एक विद्यालय की समय सारणी बनाएं। सभी विद्यालयों के वर्ग शिक्षक को चिन्हित करें। सभी वर्ग से मॉनीटर चिह्नित करें। उन्होंने कहा हर विद्यालय में मासिक टेस्ट आयोजित की जाए ताकि छात्रों के स्तर में सुधार का मूल्यांकन किया जा सके। ब्रिज कोर्स का आयोजन : उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में शिक्षा के गुणवत्ता पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व में 10 बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए कॉन्केस्ट 2020 का आयोजन किया गया था, जो सफल रहा। इस वर्ष 9वीं से 10वीं में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष टेस्ट का आयोजन अगले 20 दिनों के भीतर किया जाएगा जिसमें कमजोर छात्रों को चिह्नित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा पूर्व की भांति ही इन पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों से कहा कि वह कमजोर बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास दें ताकि उन्हें अच्छे अंक प्राप्त हो सकें। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में आयोजित कॉन्केस्ट 2020 की सफलता को देखते हुए इसका आयोजन किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह अपने विद्यालय पर गर्व करें क्योंकि वह एक पीढ़ी का सुधार ही नही बल्कि देश के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।