सदस्यता अभियान की सफलता को भाजयुमो ने कसी कमर
राजमहल, (साहिबगंज): सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील ¨सह की उपस्थिि
राजमहल, (साहिबगंज): सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील ¨सह की उपस्थिति व प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीवी सरकार की अध्यक्षता में मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर परिसर में भाजयुमो प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर विभिन्न पंचायतों के प्रभारी व सह प्रभारी का मनोनयन किया गया। जिसमें दरला से नीलू घोष व गुलाब चंद्र राय, गुनिहारी से मुकेश महतो व नारायण साह, प्राणपुर से विष्णु चौधरी व रामप्रवेश मंडल, पूर्वी नारायणपुर से गौतम मंडल व सपन मांझी, पश्चिमी नारायणपुर से नकुल चंद्र मंडल व फेकन मंडल, लखीपुर से सपन मांझी व अमित कर्मकार, पश्चिमी जामनगर से राम कुमार मंडल व दीपांकर मंडल, पूर्वी जामनगर से प्रमेंद्र मंडल व संजीव मंडल एवं समसपुर से अमित कर्मकार व राम कुमार मंडल को प्रभारी व सह प्रभारी मनोनित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी वे घर-घर जाकर दें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इस उद्देश्य को सफल करना भाजयुमो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बताया गया। मौके नकुल चंद्र मंडल, राम मंडल, नीलू घोष, गणेश मालतो, महेश पहाड़िया, सोनू मंडल, मानिक साह आदि मौजूद थे।