प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य ने किया सम्मानित
अन्तमहाविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता हिन्दी विद्यापीठ के बीएड में 2 से 5 अक्टूबर को हुआ। जिसमें साहिबगंज का्लेज के कुल 20 छात्र छात्राएं ने भाग लिया। जिसमें छात्र में अशफाक खान, कमलेश कुमार, सुमन कुमार यादव, भाष्कर कुमार गौण, मो. शारूख खान, आनन्द कुमार मंडल, प्रियुष वास्की, राजू कुमार, दीपक कुमार, जैकी, गोविन्दा महतो व छात्राएं में सुनीता मुर्मू, गुलोरिया टुडू, बंसती कुमारी, रूवी कुमारी, ललीता कुमारी, नमीता कुमारी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी कु मारी ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्राएं के ग्रुप में सर्वाेतम खिलाड़ी बबीता कुमारी रही।
फोटो:19 एसबीजी 17 में,
संस, साहिबगंज : देवघर हिन्दी विद्यापीठ के बीएड कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज की बबीता कुमारी छात्राओं के ग्रुप में सर्वोत्तम खिलाड़ी रही थी। साथ ही साहिबगंज कॉलेज के छात्रों की ग्रुप प्रतियोगिता के विजेता तथा छात्राओं का ग्रुप उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया था। इसको लेकर सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य डा. सिकंदर प्रसाद यादव ने सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज परिवार की ओर से सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता से साहिबगंज कॉलेज का मान बढ़ाया है। यह खुशी की बात है। सभी विजेता छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र है।
मौके पर खेल विभागाध्यक्ष डॉ. डेविड यादव, डॉ. ¨सदाम ¨सह मुंडा, हेड क्लर्क अजय झा आदि उपस्थित थे। बता दें कि प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के कुल 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें अशफाक खान, कमलेश कुमार, सुमन कुमार यादव, भाष्कर कुमार गौण, मो. शारुख खान, आनंद कुमार मंडल, पियुष बास्की, राजू कुमार, दीपक कुमार, जैकी, गोविंदा महतो, सुनीता मुर्मू, गुलोरिया टुडू, बंसती कुमारी, रूबी कुमारी, ललीता कुमारी, नमीता कुमारी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि शामिल थे।