बाइक के धक्के से घायल महिला की हुई मौत
राजमहल बरहरवा मुख्य सड़क पर गुरुवार दोपहर बाद उधवा चौक के भीड़ भाड़ बाली सड़क पर मोटरसाइकिल की चपेट में आकर घायल हुई महिला की शुक्रवार तड़के अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में चिकित्सा के दौरान मौत हो गयी। महिला की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के तैमुरटोला निवासी सेतारा बीबी 4
--दरगाडांगा पीर मजार पर चादरपोशी के लिए निकली थी महिला संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : राजमहल-बरहरवा मुख्य सड़क पर गुरुवार दोपहर बाद उधवा चौक के भीड़ भाड़ बाली सड़क पर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल हुई महिला की शुक्रवार तड़के अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में चिकित्सा के दौरान मौत हो गयी। महिला की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के तैमुरटोला निवासी सेतारा बीबी 48 वर्ष के रूप में की गई है। वह गुरुवार को राजमहल तैमुरटोला से चादरपोशी के उधवा प्रखंड मुख्यालय के निकट दरगाडांगा पीर मजार जा रही थी। वह उधवा चौक में उतरकर पीर मजार जा रही थी उसी दौरान एक बाइक सवार उसे धक्का मार कर फरार हो गया था। उसे बेहोश हालत में राधानगर पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भेजा था जहां उसकी मौत हो गयी। सोशल मीडिया से हुई पहचान : महिला का पहचान सोशल मीडिया में फोटो डालने के बाद हुई। गुरुवार को सोशल मीडिया में घटना वायरल होने के बाद उसके परिजन राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। देर रात तक स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया था। साहिबगंज जाने के क्रम में महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की पहचान सेतारा बीबी 48 तैमुर टोला (राजमहल) के रूप में हुई। महिला के दामाद शेखबोर शेख ने बताया कि घायल महिला दरगाडंगा मजार जाने के लिए आई थी। इसकी सूचना देर रात हमलोगों को मिली तब राजमहल अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार को राधानगर थाना ने पहुंचकर अज्ञात बाइक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जब्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक का पहचान करने के लिए जिला परिवहन कार्यालय से मदद लेगी।