Move to Jagran APP

तालझारी से अगवा युवक बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार

तालझारी पुलिस ने अपरहरण कांड के दो अपहणरण कर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। वहीं अपह्रत संगसून पहाड़िया को सही सलामत अपहरण कर्ता से छुड़ा लिया गया है। इसकी जानकारी राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को तालझारी थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अपरहरण कांड को लेकर तालझारी थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम के सदस्यों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मिर्जाचौकी क्षेत्र के फूलों गांव से चार में से दो अपरहणकर्ता दीपक हेम्ब्रम एवं मरांग मय मरण्डी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं अपह्रत संगसून को अपहरणकर्ता के जंगुल

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 05:58 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 05:58 PM (IST)
तालझारी से अगवा युवक बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार
तालझारी से अगवा युवक बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार

संस,तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी थाना पुलिस ने अपरहरण कांड का खुलासा करते हुए अगवा समसून पहाड़िया को सही सलामत बरामद कर लिया और दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। राजमहल के एसडीपीओ सुनील कुमार ने मंगलवार को तालझारी थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि तालझारी थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम के सदस्यों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मिर्जाचौकी क्षेत्र के फूलों गांव से चार में से दो अपहर्ता दीपक हेम्ब्रम एवं मरांगमय मरांडी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। संगसून को अपहर्ता के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया गया। मामले के शेष दो अपहर्ता को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

loksabha election banner

एसडीपीओ ने बताया कि बीते एक अक्टूबर को समसून पहाड़िया हटिया करने के लिए तालझारी हाट गया था। वहीं से उसे अगवा कर लिया गया था। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। दो अक्टूबर कर समसून के पिता भरोद पहाड़िया के मोबाइल पर फोन कर अपराधियों ने 80 हजार रुपये फिरौती मांगीं। इसके बाद उनके पिता ने तालझारी थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। अपहरण में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावे बी मांझी, अजय राम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.