विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीने में मारा मुक्का तो गिरकर बेहोश हो गई थी रुबिका, मैनुल अंसारी ने पूछताछ में खोले कई दिल दहला देने वाले राज

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 28 Feb 2023 12:41 PM (IST)

रुबिका के पति दिलदार अंसारी का मामा मैनुल अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्‍या का मुख्‍य ...और पढ़ें

रुबिका पहाड़िन की फाइल फोटो और गिरफ्तार मैनुल अंसारी
रुबिका पहाड़िन की फाइल फोटो और गिरफ्तार मैनुल अंसारी

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज)। चर्चित रुबिका हत्याकांड में रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान मास्टर माइंड मैनुल अंसारी ने कई राज उगले हैं। उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन लोगों ने रुबिका पहाड़िन को काफी समझाया-बुझाया था। वे लोग चाहते थे कि रुबिका दिलदार के रास्ते से हट जाए, लेकिन वह तैयार नहीं थी। स्टैंड किरानी मैनुल हक के घर में उसे बुलाया गया था। इस दौरान उसे समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नहीं मानी।

मैनुल को बेटी दामाद ने नहीं दिया था घुसने

इसी दौरान उसे गुस्सा आया और उसने एक मुक्का उसके सीने में मार दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गई। इसके बाद सभी ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग फेंक दिया गया। इसके बाद वह अपनी बेटी के घर मंडरो के तेतरिया पहुंचा। बेटी-दामाद ने घर में नहीं रहने दिया। फिर वह भागलपुर से विक्रमशिला ट्रेन पकड़ कर दिल्ली चला गया।

पूछताछ में मैनुल ने लिया एक और शख्‍स का नाम

पूछताछ में उसने एक नए व्यक्ति का नाम लिया है। जिस मैनुल का नाम उसने लिया है, उससे पुलिस पूछताछ कर सकती है। सोमवार को थाना प्रभारी जगन्नाथ पान उसे स्टैंड किरानी मैनुल हक व मैनुल अंसारी के घर बोरियो संताली आंगनबाड़ी केंद्र एवं बंद पड़े मकान में ले गए। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद फिर जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि 16 दिसंबर 2022 को गोडा पहाड़ की रहने वाली रुबिका पहाड़िन की हत्या कर दी गई थी।

ऐसे सामने आई थी सच्‍चाई

साक्ष्य छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर इधर-उधर फेंक दिए गए थे। 17 को बोरियो में नवनिर्मित आंगनबाड़ी के पास एक मानव पैर के मिलने के बाद मामला खुला। शव के 19 टुकड़े बरामद किए गए थे। घटना के करीब 15 दिन बाद बोरियो के पुराना शिव मंदिर के पास रुबिका की खोपड़ी मिली थी। दिलदार अंसारी ने एक पत्नी के रहते रुबिका से दूसरी शादी की थी। मामले में दिलदार अंसारी, उसके माता-पिता, पहली पत्नी समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- रूबिका हत्‍याकांड: आखिरकार पकड़ा ही गया मैनुल अंसारी, 64 दिनों से चल रहा था फरार, दिल्‍ली जाकर कर रहा था नौकरी