धूमधाम से मनी ठाकुर अनुकूल चंद्र की जयंती
संस, बोरियो (साहिबगंज): हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को पुरुषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र की 13
संस, बोरियो (साहिबगंज): हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को पुरुषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। ठाकुरजी के जन्मोत्सव पर भक्तों ने उषा कीर्तन, समवेत विनती, प्रार्थना व विभिन्न धर्मग्रंथों का पाठ किया गया। ढोल-बाजे के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में भक्तों ने जमकर नृत्य किया एवं ठाकुर जी का जय-जयकार किया। बाहर से आए भक्तों ने भोग वितरण निवेदक, गीता पाठ व ठाकुरजी के धर्मग्रंथ का पाठ किया गया। दोपहर में ठाकुरजी का नाम संकीर्तन एवं धर्मसभा हुई। भक्तों ने ठाकुरजी के बारे में विस्तार से बताया एवं उनके बताये मार्ग पर चलने की सलाह दी। नये लोगों ने दीक्षा ग्रहण की। मौके एसपीआर कालाचंद साह, भोला प्रसाद, रामनाथ मरांडी, शुशील दे, रामजी शर्मा, मीणा दे, मंगल पंडित आदि मौजूद थे।