बूथ स्तर पर कम से कम दो सौ सदस्यों को जोड़ें
तीनपहाड़, (साहिबगंज): राजमहल प्रखंड के मुरली पहाड़ स्थित विवाह भवन में भाजपा की सदस्यता अभि
तीनपहाड़, (साहिबगंज): राजमहल प्रखंड के मुरली पहाड़ स्थित विवाह भवन में भाजपा की सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता तीनपहाड़ मडल के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र ¨सह ने की। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कार्तिक साहा व प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सोनेलाल ठाकुर उपस्थित थे। कार्तिक साहा ने कहा की प्रत्येक बुथ पर दो सौ सदस्य को सदस्यता दिलाना हैं। साथ ही बुथ के प्रत्येक परिवार से मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देना हैं। मौके पर श्रीकांत मंडल, राजेश ठाकुर, आशीष यादव, संजय चौरसिया, शंकर ठाकुर, रविन्द्र, सोनी, राजेश उपाध्याय, सुजीत राय, नेपाल साहा, प्रशांत ठाकुर, शंकर राम, कृष्णा उरांव, जगदीश साहा, अकला साहा आदि उपस्थित थे।