भगवा ध्वज को गुरु मानकर संगठन को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता
बोरियो (साहिबगंज) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गुरुवार को बोरियो बाजार स्थित बालक
बोरियो (साहिबगंज) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गुरुवार को बोरियो बाजार स्थित बालक मध्य विद्यालय प्रांगण में जिला प्रचारक बीगेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। मुख्य प्रवक्ता आरएसएस के प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख संतोष तिवारी ने कहा कि आरएसएस की स्थापना 1925 में डॉ. हेडगेवार व सदाशिव गोलवलकर ने की थी। तब उन्होंने भगवा ध्वज को गुरु मानकर संगठन को आगे बढ़ाया, जो अब एक आदर्श रूप में राष्ट्रहित में काम कर रहा है। सभी को मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए। वर्तमान में देश में एक विचार क्रांति छिड़ी हुई है। विभिन्न संस्थानों के लोग अपने विचारों को प्रचारित कर रहे हैं। वहीं ईसाई व इस्लामिक समुदाय आज एकत्रित होकर अपने अपने मंच के माध्यम अपने विचारों को प्रचारित करने में लगे हुए हैं। आरएसएस एकमात्र संगठन है जो भारतीय संस्कृति के संवाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं। भगवा का पर्याय भगवा ध्वज है। साथ ही गुप्तदान पर चर्चा करते हुए कहा कि मिलनेवाले धन का उपयोग असहायों की पढ़ाई, दवाई में होता है। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को नमन कर दक्षिणा समर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रचारक धर्मेद्र कुमार ने किया। मौके पर बरहरवा नगर परिषद अध्यक्ष श्यामल दास, प्रो. सीताराम ठाकुर, स्वयंसेवक ¨रकू कुमार, श्रवण कुमार, संतोष भगत, अटलबिहारी दत्त, रंजन कुमार, रवि ठाकुर, जयकांत भगत, राजेश विवेक, मनोज दास, रूपेश कुमार, अर¨वद पंडित, पूरण कुमार, चंदन शर्मा आदि उपस्थित थे।