हाइवा की चपेट में आने से बाइक चालक घायल
बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ स्थित बालीडीह के पास रविवार को अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार मुर्सलिम अंसारी(24) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बरहरवा से बोआरीजोर की ओर चिप्स लोड हाइवा जा रही थी। इसी क्रम में विपरीत दिशा बोआरीजोर से बरहेट जा रहे बाइक सवार मुर्सलिम अंसारी बोरियो के बालीडीह के पास हाइवा से टकरा गया। जिसे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया। जिला परिषद सदस्य वरण किस्कू ने ¨जला प्रशासन से बेलगाम हाईवा गाड़ियों पर अंकुश लगाने की मांग की है।सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआई मनोज शर्मा घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की।
संस, बोरियो (साहिबगंज): बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ स्थित बालीडीह के पास रविवार को अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 24 वर्षीय मुसलिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बरहरवा से बोआरीजोर की ओर चिप्स लेकर हाइवा जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा बोआरीजोर से बरहेट जा रहे बाइक सवार मुसलिम अंसारी बोरियो के बालीडीह गांव के समीप हाइवा से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआई मनोज शर्मा घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की।
इधर शनिवार देर शाम बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग अंतर्गत जलेबिया घाटी में बालू लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर व खलासी बाल-बाल बचे गये। साहिबगंज जा रहा ट्रक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। जिला परिषद सदस्य वरण किस्कू ने जिला प्रशासन से बेलगाम वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।