पानी में डूबने से युवक की मौत
साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमटोला के समीप शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोदरजन्ना गांव के मो. कयूम 22 वर्ष
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:21 PM (IST)
साहिबगंज: साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमटोला के समीप शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोदरजन्ना गांव के मो. कयूम 22 वर्ष अपने तीन साथियों के साथ करमटोला रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे जमा बाढ़ के पानी को पार कर रहा था तभी संतुलन होने से वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर ¨सह ने बताया कि पुलिस शव बरामद कर मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें