अभाविप ने की मिशन साहसी कार्यक्रम पर चर्चा
राजमहल(साहिबगंज): छात्राओं के आत्मबल को बढ़ाने एवं उनके अंदर आत्मरक्षा की कला कौशल का ज्ञान कराने के
राजमहल(साहिबगंज): छात्राओं के आत्मबल को बढ़ाने एवं उनके अंदर आत्मरक्षा की कला कौशल का ज्ञान कराने के लिए अभाविप की राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन साहसी की सफलता को लेकर गुरुवार को सूर्यदेव मंदिर परिसर में अभाविप की नगर इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रीना राय ने की। प्रांत सह मंत्री कीर्ति ¨सह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह उक्त कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षण प्राप्त प्रिया बाला की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान यह बताया गया कि राष्ट्र के नवनिर्माण में छात्राओं व महिलाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। कीर्ति ¨सह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं व छात्राओं को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए स्वावलंबी होने के साथ-साथ आत्मबल से भी परिपूर्ण होना आवश्यक है। अभाविप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन साहसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आत्मबल बढ़ने के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता का भी विकास होगा। प्रशिक्षण प्राप्त प्रिया बाला ने बताया कि इसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस क्रम में यह भी जानकारी दी गई कि 30 अक्टूबर को राजमहल में मिशन साहसी को लेकर जिलास्तरीय खुला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला के सभी इकाई केन्द्रों से छात्राएं हिस्सा लेंगी। बैठक के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त प्रिया बाला द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर नगर छात्रा प्रमुख नीलम कुमारी, सुलेखा कुमारी, सोनल राय, प्रमिला बाला, नेहा, मेघा, दुर्गा, गार्गी राज, शिवानी, ईशा, सीता, हंसिका, ममता, पूजा सहित अन्य भी मौजूद थी।