राजमहल में गर्भवती महिला ने दी जान
राजमहल राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी प्रसन्न साहा की 22 वर्षीया पत्नी चंदा प्रिय साहा
राजमहल : राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी प्रसन्न साहा की 22 वर्षीया पत्नी चंदा प्रिय साहा का शव पंखे से झूलता हुआ सोमवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया। प्रसन्न साहा ने बताया कि उसकी पत्नी लगभग सात माह की गर्भवती थी। रविवार की रात भोजन के बाद पत्नी ने कमरे के अंदर सोने गई। वह कमरे के बाहर ही सो गया। सुबह आठ बजे तक जब पत्नी नहीं उठी तब आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे खटखटाया। इसके बाद दो-चार लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर चंदा प्रिया साहा पंखे से झूलते हुए मिली। थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि उसके मायके वालों को खबर भेजी गई है।