साहिबगंज-पाकुड़ में आरएसएस की 52 कुटुंब शाखाएं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो जिलों साहेबगंज व पाकुड़ के जिला प्रचारक बिगेन्द्र कुमार ने बातचीत के क्रम में बताया कि देश मे चल रहे चायनीज कोरोना महामारी संकट के कारण दिनांक 22 मार्च के जनता कफ्र्यु व दिनांक 24 मार्च से लागू लॉकडॉन का पूर्णतया पालन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवक व अनुषांगिक संगठन विभिन्न गतिविधियों तथा सेवाकार्य मे पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय हैं। वर्तमान में दोनों जिलों को मिला कर नियमित रूप से 52 कुटुम्ब शाखाएं चल रही हैं जिसमे स्वयंसेवक अपने अपने घरों में रहने वाले परिजनों के साथ प्रार्थना योग प्राणायाम व्यायाम खेल चर्चा बौद्धिक पर्यावरण चितन समाज व राष्ट्र चितन इत्यादि में भागीदारी करते हैं। 19 अप्रैल को अखिल भारतीय स्तर पर प्रार्थना दिवस
साहिबगंज : लॉकडाउन के दौरान भी आरएसएस के स्वयंसेवक अपने कार्यो में पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। लॉकडाउन की वजह से वर्तमान में नियमित शाखाएं नहीं लगती हैं। इसकी जगह पर दोनों जिलों में 52 कुटुंब शाखाएं चल रही हैं। इसके अलावा साहिबगंज नगर में सात स्थानों पर सेवा केंद्र बनाए गए हैं। यहां राहत सामग्री दी जा सकती है। साहिबगंज नगर क्षेत्र में अब तक आरएसएस की ओर से 250 परिवारों को सहायता पहुंचाई गई है।
आरएसएस के साहिबगंज व पाकुड़ के जिला प्रचारक बिगेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि संघ के सभी स्वयंसेवक व अनुषांगिक संगठन विभिन्न गतिविधियों तथा सेवाकार्य में पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय हैं। नियमित 52 कुटुंब शाखाओं में स्वयंसेवक अपने अपने घरों में रहने वाले परिजनों के साथ प्रार्थना, योग, प्राणायाम, व्यायाम, खेल, चर्चा, बौद्धिक, पर्यावरण चितन, समाज व राष्ट्र चितन इत्यादि में भागीदारी करते हैं।
19 अप्रैल को अखिल भारतीय स्तर पर प्रार्थना दिवस मनाया गया। इसमें साहिबगंज व पाकुड़ के कुल 21 नगरों व प्रखंडों से स्वयंसेवकों एवं विचार परिवारों ने भागीदारी थी। दोनों जिलों से कुल 406 परिवारों ने उत्साहपूर्वक अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एक साथ प्रार्थना गान किया। इसमें 1449 स्वयंसेवक सम्मिलित हुए तथा माताओं व बहनों की संख्या भी 481 रही। साहिबगंज नगर क्षेत्र में चौक बाजार, बड़ा पचगढ़, महादेवगंज, गुलिभट्टा, भरतिया कालोनी, पुरानी साहिबगंज, समलापुर में सेवा केंद्र बनाया गया है। इन क्षेत्रों में चावल, आटा, चूड़ा, तेल, नमक, मसालों के पैकेट, मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि सुरक्षित व सम्मानित तरीके से पहुंचाने के साथ साथ चायनीज वायरस के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस कार्य में विभाग व्यवस्था प्रमुख डॉ. नितेश कुमार, जिला सेवा प्रमुख रंजीत कुमार, नगर कार्यवाह अंकित सर्राफ, नगर सेवा प्रमुख आलोक कुमार, नगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अरुण विश्वकर्मा सहित दर्जनों स्वयंसेवक लगातार लगे हुए है।
26 अप्रैल को शाम पांच बजे ऑनलाइन बौद्धिक वर्ग का यू ट्यूब व फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बारे में मैसेज भेजकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। पूर्व में दोनों जिलों में 34 नियमित शाखा लगती थीं।