विद्यार्थी परिषद राज्य में बनाएगी 1.85 लाख सदस्य
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महापर्व सदस्यता अभियान के तहत झारखंड प्रांत में 15 अगस्त से 31 अगस्त तक कुल एक लाख पचासी हजार नए सदस्य बनाएगी। उक्त बातों की जानकारी परिषद् के नव मनोनित झारखंड प्रांत के सह सदस्यता प्रभारी तथा विश्वविद्यालय सह संयोजक कुमार गौरव ने बताया कि वर्ष 2019-20 में पूरे झारखंड प्रांत में लक्ष्य को हासिल करने हेतु हाई स्कूल से ऊपर सभी शैक्षणिक संस्थानों में परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।उन्होंनें कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का
संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महापर्व सदस्यता अभियान के तहत झारखंड में 15 से 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें एक लाख 85 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। यह जानकारी परिषद के नव मनोनीत प्रांत के सह सदस्यता प्रभारी तथा विश्वविद्यालय सह संयोजक कुमार गौरव ने दी। बताया कि वर्ष 2019-20 में पूरे प्रांत में लक्ष्य को हासिल करने के लिए हाई स्कूल से ऊपर सभी शैक्षणिक संस्थानों में परिष के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का सबसे बड़ा पर्व है । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़कर शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ समाज व राष्ट्र हित में कार्य करें। कुमार गौरव को झारखंड का सदस्यता सह प्रभारी बनाए जाने पर परिषद के प्रदेश सह मंत्री कीर्ति सिंह, एसएफडी के प्रांत सह संयोजक मिथुन पांडे, गौरव भारती, अंकित साहा, आकाश शर्मा, आशिक मंडल, राहुल बहादुर आले, विक्रम पंडित, संदीप कुमार प्रिया वाला, सुलेखा कुमारी, नीलम कुमारी सहित अन्य ने बधाई दी और संगठन महापर्व की सफलता में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप