Move to Jagran APP

गंगा खतरे के निशान से 1.720 मीटर नीचे

जिले में गंगा नदी रविवार को सुबह खतरे के निशान से 1.720 मीटर नीचे बह रही थी। बक्सर पटना हाथीदह एवं मुंगेर भागलपुर कहलगांव में जलस्तर कुछ दिनों में बढ़ा है परंतु किसी भी स्थान पर खतरे के निशान को पार नहीं किया है। साहिबगंज में रविवार सुबह जलस्तर स्थिर है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी रविवार सुबह 6 बजे 25.530 मीटर पर बह रही थी जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगानदी का जलस्तर चेतावनी के लेबल पार करने के बाद ही प्रतिदिन फोरकास्ट दिया जाता है। इधर जिले में गंगा नदी का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से सर्तकता बरती जा रही है। बाढ़ की आशंका को साहिबगंज राजमहल एवं उधवा के दियारा के लोग भी परेशान हैं। हालांकि दियारा में लगी मक्का की फसल हो चुकी है। मक्का भी किसान निकाल चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 01:16 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 06:35 AM (IST)
गंगा खतरे के निशान से 1.720 मीटर नीचे
गंगा खतरे के निशान से 1.720 मीटर नीचे

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले में गंगा नदी रविवार को सुबह खतरे के निशान से 1.720 मीटर नीचे बह रही थी। बक्सर, पटना, हाथीदह एवं मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव में जलस्तर कुछ दिनों में बढ़ा है परंतु किसी भी स्थान पर खतरे के निशान को पार नहीं किया है। साहिबगंज में रविवार सुबह जलस्तर स्थिर था। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी रविवार सुबह 6 बजे 25.530 मीटर पर बह रही थी जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगानदी का जलस्तर चेतावनी के लेबल पार करने के बाद ही प्रतिदिन फोरकास्ट दिया जाता है। इधर, जिले में गंगा नदी का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। बाढ़ की आशंका से साहिबगंज, राजमहल एवं उधवा के दियारा के लोग भी परेशान हैं। हालांकि दियारा में लगी मक्का की फसल हो चुकी है। मक्का भी किसान निकाल चुके हैं।

loksabha election banner

------------------------

कोट

जिले में फिलहाल बाढ़ की आशंका नहीं है क्योंकि साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से 1.720 मीटर नीचे है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक सभी स्थानों पर गंगा नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अनमोल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, साहिबगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.