Move to Jagran APP

गंगा खतरे के निशान से 1. 26 मीटर ऊपर

जिले में गंगा नदी बुधवार को सुबह खतरे के निशान से 1.260 मीटर उपर बह रही है। बक्सरपटना मुंगेर व भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटने लगा है। हाथीदह में स्थिर है। जबकि कहलगांव साहिबगंज व फरक्का में जलस्तर में वृद्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार सुबह 6 बजे 2

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 07:35 PM (IST)
गंगा खतरे के निशान से 1. 26 मीटर ऊपर
गंगा खतरे के निशान से 1. 26 मीटर ऊपर

साहिबगंज : साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार को सुबह खतरे के निशान से 1.260 मीटर ऊपर बह रही थी। वहीं बक्सर, पटना, मुंगेर व भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटने लगा है। हाथीदह में स्थिर है। कहलगांव, साहिबगंज व फरक्का में जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार सुबह 6 बजे 28.510 मीटर पर बह रही थी। साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। आयोग के साहिबगंज प्रभारी रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 6 बजे तक 28.530 मीटर पर पहुंचने की आशंका है। साहिबगंज तक जलस्तर बढ़ रहा है इसलिए आने वाले दिन में भी पानी बढे़गा। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत का कार्य चल रहा है। अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद ने बताया कि जिले में जहां भी बाढ़ प्रभावित परिवार हैं सभी को राहत सामग्री अंचल अधिकारी की रिपोर्ट पर उपलब्ध कराई जा रही है। जो भी परिवार अबतक राहत नहीं पा सके हैं। सभी प्रभावितों को राहत सामग्री दी जाएगी। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारावासियों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.