Sahibganj News: कौशल युक्त बनाए जाएंगे 10 हजार युवा, स्वास्थ्य सुविधाएं भी होंगी बेहतर
साहिबगंज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह सिदो कान्हू स्टेडियम में हुआ जहाँ उपायुक्त हेमंत सती ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार शामिल हैं। शहीदों के आश्रितों और आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न कार्यालयों और सामाजिक संगठनों ने भी झंडोत्तोलन किया।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह सिदो कान्हू स्टेडियम में हुआ। यहां उपायुक्त हेमंत सती ने झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व डीसी व एसपी ने सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डीसी एवं एसपी ने संयुक्त रूप से परेड में भाग लेने वाले दलों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि स्कूलों में विज्ञान, गणित एवं अन्य शिक्षकों की कमी को पूरा करने हेतु डीएमएफटी से 15 सितंबर तक लगभग 35 शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु नवंबर 2025 तक सदर अस्पताल में सिटी स्कैन लगाया जाएगा। 100 से अधिक क्लास रूम, 40 किमी से अधिक पीसीसी सड़क, 2000 से अधिक सोलर लाइट, 300 से अधिक हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा। 10 हजार से अधिक युवाओं को हुनरमंद बनाने, 400 होमगार्ड की भर्ती जैसे अनेक कार्य इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है।
शहीदों के आश्रितों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के आश्रित एवं अलग झारखंड राज्य आंदोलनकारियों को शाल देकर सम्मानित किया। विभिन्न कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों को एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
प्रभात फेरी में प्रथम स्थान मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय पोखरिया, द्वितीय स्थान राजस्थान मध्य विद्यालय एवं तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय दहला के प्रधानाध्यापिका को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
परेड में एनसीसी साहिबगंज कालेज साहिबगंज को प्रथम, गृह रक्षा वाहिनी को द्वितीय एवं चौकीदार टुकड़ी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इसके बाद विकास भवन परिसर में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह एवं अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी अमर जान आइंद ने झंडोत्तोलन किया।
जगह-जगह झंडोत्तोलन
जिला अधिवक्ता संघ साहिबगंज के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन परिसर में संघ के सचिव विजय करण के ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय, संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, वरीय अधिवक्ता ललित स्वदेशी, गौतम प्रसाद सिंह, ज्योति प्रकाश ओझा आदि थे।
जिला खनन कार्यालय में डीएमओ केके किस्कू, जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने झंडोत्तोलन किया। सामाजिक कार्यकर्ता आकाश पांडेय ने मां गंगा के पावन तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर आदित्य ठाकुर, मनीष यादव, संजीव ओझा, उज्वल दूबे आदि थे।
अभावि कार्यकर्ताओं ने अस्थाई कार्यालय चौक बाजार में झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मंत्री अविनाश ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार, अभाविप की प्रदेश सह मंत्री सुनिधि कुमारी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्राजीत साह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार आदि थे।
पुरानी साहिबगंज आदर्श पुस्तकालय ओझा टोली में पुस्तकालय कमेटी अध्यक्ष उमेश ओझा जी ने झंडाेतोलन किया। इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ ओझा, ओमप्रकाश ओझा, सुदर्शन ओझा, मुन्ना ओझा, कौशल किशोर ओझा, निर्भय ओझा आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।