गरीब असहाय की सेवा सबसे बड़ा धर्म
बरहड़वा, निज प्रतिनिधि: मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और गरीब असहाय की सेवा सबसे बड़ा धर्म। उपरोक्त बातें नव वर्ष के अवसर पर रविवार को अपने आवास पर गरीब असहाय विकलांगों के बीच कंबल वितरण करने के दौरान रतनपुर पंचायत के उपमुखिया प्रदीप कुमार भगत ने कही। अपने वार्ड के कुछ गरीब, गूंगा, विकलांगों व विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया। सामाजिक सरोकार को निभाते हुए श्री भगत ने कंबल नये साल का कैलेण्डर एवं नाश्ता का पैकेट वितरण कर गरीबों से जहां दुआ प्राप्त किया वही बुजुर्गो से आर्शीवाद लिया। उपस्थित लोगों से भी इन्होंने मानव सेवा में सहयोग की अपील किया। कंबल वितरण पुतुल बेवा, अनिता बेवा, लखिया बेवा, इमली राय, आयशा बेगम, चंद्रिका दूबे, सहित अन्य के बीच किया गया। इस मौके पर रामलखन भगत, बाबूलाल कुशवाहा, मनोज भगत, रविन्द्र यादव, मालेक अस्तर, जगरनाथ महतो, मनोज साहा, रामजी स्वर्णकार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर