Move to Jagran APP

कुश्ती में महिलाओं का रहा दबदबा

By Edited By: Published: Sun, 01 Jan 2012 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2012 05:46 PM (IST)
कुश्ती में महिलाओं का रहा दबदबा

रोहित कुमार, साहिबगंज: साहिबगंज जिले के लिए वर्ष 2011 खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण रहा। इस वर्ष भी कुश्ती में जिले की महिलाओं ने अपना दबदबा कायम रखते हुए राज्य खिताब पर कब्जा बनाये रखा। जिले के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने अपने खेल में कई प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस वर्ष खेल प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री अर्जून मुंडा द्वारा सम्मानित भी किया गया।

loksabha election banner

खेल के क्षेत्र में वर्ष की शुरूआत में झारखंड एथलेटिक्स युवा क्लब द्वारा 20 जनवरी से 23 जनवरी तक क्रास कंट्री समेट कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ, खेलकूद संघ व जिला प्रशासन द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फरवरी के प्रथम सप्ताह में रांची व पलामू में राज्य स्तरीय ग्रामीण पाइका एथलेटिक्स फुटबाल, बालीबाल, कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कुश्ती में पूनम कुमारी, ललिता उरांव ने स्वर्ण व रिजवान खातून ने कांस्य, एथलेटिक्स में इबराना खातूृन ने 100 मीटर में कांस्य, असफाक खान ने डिस्कस में रजत, पदक प्राप्त किया। आंध्र प्रदेश में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय ग्रामीण पाईका खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले से असफा, इबराना खातून व बालीबाल में आनंद कुमार ने भाग लिया। जबकि राजस्थान में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय पाइका ग्रामीण कुश्ती प्रतियोगिता में साहिबगंज की ललित उरांव व पूनम कुमारी ने भाग लिया।

फरवरी माह में रांची में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय खेल के बालीबाल स्पर्धा में उपासना झा व कुश्ती में नमिता कुमारी ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। वहीं साहिबगंज के योगेश यादव को राज्य एथलेटिक्स टीम का प्रशिक्षक बनाया गया जबकि नकीबुद्दीन, बेलाल, राजेश यादव, मनोज कुमार को तकनीकी पदाधिकारी बनाया गया। 22 से 25 सितंबर तक गोड्डा में आयोजित सिनियर राज्य स्तरीय महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में बबीता कुमारी ने 48 किलो वर्ग में, शर्मिला कुमारी ने 44 किलो, उषा कुमारी ने 44 किलो वर्ग, ललित कुमारी ने 51 किलो वर्ग, रूबी कुमारी ने 63 किलो वर्ग, सोनी कुमारी ने 59 किलो वर्ग, दिव्या मरांडी ने 67 किलो वर्ग, में रजत पदक जीता जबकि खुशबू कुमारी ने 67 किलो, लूसी टुडू ने 63 किलो वर्ग में कास्य पदक प्राप्त कर महिला वर्ग में राज्य खिताब पर कब्जा बरकरार रखा। पुरुष वर्ग में बासुकीनाथ यादव ने 78 किलो वर्ग में, सुनील यादव ने 60 किलो वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालयों में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए इस वर्ष प्रखंड स्तर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित सिनियर राष्ट्रीय महिला कुश्ती के लिए जिले की पहलवान बबीता कुमारी का चयन हुआ जो प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही। जवाहर नवोदय विद्यालय में इसी वर्ष खो खो प्रतियोगिता का आयोजन साहिबगंज में किया गया। रांची के होटवार में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में चार गुणा 400 मीटर में मुरारी यादव, योगेन्द्र यादव, जीवन लाल यादव व राजेन्द्र सिंह की चौकरी ने रजत पदक प्राप्त किया। अक्टूबर में आयोजित राष्ट्रीय सिनियर तैराकी प्रतियोगिता के वाटर पोलो खेल में योगेन्द्र यादव को राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। दिसंबर में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में साहिबगंज ने खिताब जीता। वर्ष के अंत में सिद्धो कान्हू स्टेडियम में अंतर जिला रणधीर वर्मा किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस वर्ष संत जेवियर्स स्कूल में भी गोल्डन जुबली स्पोर्टस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें ओलंपिक हाकी के स्वर्ण पदक विजेता सिवानुस डुंगडुंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.