Move to Jagran APP

झारखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव व जोमैटो ब्‍वाॅय के बीच डिलीवरी को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप

Jharkhand Ranchi Crime News रांची के अरगोड़ा में जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय फूड डिलीवर करने गया था। डिलीवरी ब्वॉय ने आवेदन में कहा है कि पूर्व मुख्‍य सचिव ने उसके साथ मारीपट की। इसके अलावा उसके साथ चार-पांच युवकों ने भी मारपीट की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 05:17 PM (IST)
झारखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव व जोमैटो ब्‍वाॅय के बीच डिलीवरी को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप
मामले में पांच के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।

रांची, जासं। झारखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव सुधीर प्रसाद और जोमैटो के डिलीवरी ब्‍वॉय के बीच फूड डिलीवरी को लेकर विवाद हो गया है। दोनों ओर से मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। इसे लेकर दोनों पक्ष ने थाने में आवेदन दिया है। मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है। अरगोड़ा थाने में दोनों ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई है। डिलीवरी ब्वॉय फुरकान की ओर से दर्ज कराए गए आवेदन में कहा गया है कि वह बीते शनिवार की रात अरगोड़ा में बुकिंग की गई फूड डिलीवर करने गया था।

loksabha election banner

मिडनाइट होने के कारण बताया गया कि सुबह में आना। सुबह गया तो मारपीट की गई। जोमैटो ब्‍वॉय के अनुसार, सुधीर प्रसाद, उनके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसके पास रखा पैसा, मोबाइल, बैग भी छीन लिया। घटना के बाद शनिवार की रात ही पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस संबंधित मामले की छानबीन कर रही है।

झारखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव सुधीर प्रसाद।

बताया गया कि झारखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव सुधीर प्रसाद की बेटी ने जोमैटो से कुछ ऑर्डर किया था। रात के लगभग 11:30 बजे डिलीवरी ब्‍वॉय पूर्व मुख्‍य सचिव के घर पहुंचा। उसने डिलीवरी देने के लिए आवाज लगाई। उसे कहा गया कि वह सुबह आए। पूर्व मुख्‍य सचिव सुधीर प्रसाद ने भी डिलीवरी ब्‍वॉय पर मारपीट का आरोप लगाया है और थाने में मामला दर्ज कराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.