Move to Jagran APP

दरिंदे ने टांगी से काट डाले पत्‍नी के दोनों पैर, सिर काट कर की निर्मम हत्‍या

Murder in Ranchi. रांची के बुंडू में गोर्वधन मांझी नाम के व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी की नृशंस हत्‍या कर दी। उसके बेटा-बेटी टुसू मेला देखने के लिए बाहर गए थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 12:41 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:17 PM (IST)
दरिंदे ने टांगी से काट डाले पत्‍नी के दोनों पैर, सिर काट कर की निर्मम हत्‍या
दरिंदे ने टांगी से काट डाले पत्‍नी के दोनों पैर, सिर काट कर की निर्मम हत्‍या

रांची, जेएनएन। बुंडू थाना क्षेत्र के करांबू गांव निवासी गोवर्धन मुंडा ने अपनी पत्नी इतवारी देवी की हत्या टांगी से काटकर कर दी। बताया जाता है कि गोवर्धन मुंडा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार दंपती के बेटा-बेटी टुसू मेला देखने कहीं चले गए थे। रात में ही वह किसी मेहमान के घर रुक गए थे। इधर, घर में किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ।

loksabha election banner

इससे गुस्साए गोवर्धन मुंडा ने बगल में रखी टांगी को उठाकर अपनी पत्नी के सिर में मार दिया। इसके बाद कंधे पर वार किया। इससे इतवारी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के चार-पांच घंटे बाद गोवर्धन मुंडा ने फिर से टांगी से अपनी पत्नी के दोनों पैरों को काट डाला। शुक्रवार की सुबह जब गोवर्धन के बेटा-बेटी घर लौटे, तो घर में अंधेरा था। वे जब अंदर गए तो अपनी मां का शव जमीन पर पड़ा देखा और पैर कटा हुआ था। इसके बाद दोनों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों व अन्य परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। गांव पहुंचकर पुलिस ने हत्यारे गोवर्धन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

रिनपास में हुआ था गोवर्धन का इलाज : पत्नी की हत्या के आरोपी गोवर्धन मुंडा का चार वर्ष पूर्व कांके के रिनपास में इलाज हुआ था। उसके बाद वह वापस घर आ गया, पर उसकी स्थिति नहीं सुधरी। घर आकर वह हमेशा ही पत्नी से झगड़ा किया करता था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.