गुमला में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में फायरिंग, गोली लगने से युवक जख्मी Gumla News
Jharkhand. गोली लगने के बाद विसर्जन जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। रोहित गुमला में रहता है और अपने मित्र के यहां सरस्वती पूजा के लिए गया था।
गुमला, जासं। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर में शुक्रवार की शाम मां शारदे के विसर्जन जुलूस में हुई फायरिंग के दौरान कोलेबिरा सराय पानी निवासी 17 वर्षीय रोहित बड़ाईक के कमर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद विसर्जन जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। रोहित गुमला में रहता है और अपने मित्र के यहां सरस्वती पूजा के लिए गया था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल रोहित को बसिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से पालकोट थाना की पुलिस रात में ही गुमला सदर अस्पताल ले आई जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर से गोली निकाली। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल रोहित ने कहा कि जुलूस में कई लोग शामिल थे। गोली किसने और क्यों चलाई, उसे नहीं पता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: गर्भवती 9वीं की छात्रा मामले में सरकार के तेवर सख्त, दो मंत्री पहुंचे गढ़वा; शिक्षा विभाग में हड़कंप