रांची में पिस्टल में गोलियां भरते हुए युवक कर रहा था फेसबुक लाइव, पुलिस ने दबोचा
रांची के चुटिया इलाके में एक युवक पिस्टल में गोलियां भरते हुए फेसबुक लाइक कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रामबाबू बताया जा रहा है। वह कृष्णा पुरी रोड नंबर 2 का रहने वाला है।
रांची, जासं । रांची के चुटिया इलाके में एक युवक पिस्टल में गोलियां भरते हुए फेसबुक लाइव कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रामबाबू बताया जा रहा है। वह कृष्णा पुरी रोड नंबर 2 का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपित किसी घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी कर रहा था।
किसी व्यक्ति से रंगदारी भी मांगी है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने पिस्टल देने वाले का नाम भी बताया है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। हालांकि आरोपित के पकड़े जाने की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले का पुलिस आज खुलासा कर सकती है।