Jharkhand Crime: रांची के तुपुदाना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Jharkhand Crime तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हजाम गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी सुगनी देवी घर से बाहर कुछ काम के लिए गांव के तरफ गई थी। आकर देखी तो फांसी में लटका हुआ था। शोरगुल कर उसने लोगों को बुलाया।
तुपुदाना(रांची), जासं। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हजाम गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी तुपुदाना ओपी प्रभारी कन्हैया सिंह को मिली। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर शुकुमार हेंब्रोम पुलिस बल के साथ हजाम गांव पहुंचे। मृतक की पत्नी सुगनी देवी ने पुलिस को बताया कि कैलाश महतो उर्फ क्लेश महतो उम्र लगभग 28 वर्ष पिता स्वर्गीय कपिल महतो ने अपने घर में लकड़ी के धरन में साड़ी के सहारे फांसी लगा लिया था। सुगनी घर से बाहर कुछ काम के लिए गांव के तरफ गई थी। आकर देखी तो फांसी में लटका हुआ था। शोरगुल कर उसने अगल-बगल के लोगों को बुलाया। फंदा खोलकर उसे उतारा गया। हालांकि तब तक कैलाश महतो की मृत्यु हो चुकी थी।
मामले की जानकारी मुखिया अनीता कच्छप को दी गई। मौके पर वह भी पहुंची थी। मृतक कैलाश महतो के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी पत्नी सुगनी देवी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। सुगनी देवी के बयान पर तुपुदाना ओपी में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। देर रात मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।