इस मानसून सीजन को बनाएं ब्राइटफुल, चटक रंगों को करें अपने वार्डरोब में शामिल
मानसून में युवतियों और लड़कियों ने मौसम के अनुकूल अपनी ड्रेसिंग सेंस को अपना लिया है।
जागरण संवाददाता, रांची। मानसून में युवतियों और लड़कियों की सबसे बड़ी समस्या होती है मौसम के हिसाब से खुद को फैशन अपडेटेड रखने की। सही फैब्रिक, कलर और ड्रेसेस के चयन की। मानसून के मौसम में आप ब्राइट कलर ट्राई कर सकते हैं, यह आजकल फैशन में भी है। ब्राइट कलर के कपड़े आपको इस सुहावने मौसम में बहुत स्टाइलिश लुक देंगे। इस मौसम में आप कैप्री, स्कर्ट्स, शॉर्ट्स, मिडी, रैपराउंड ट्राई कर सकती हैं। मानसून सीजन में फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पसंद किए जा रहे है। वहीं इस मौसम में आप नायलॉन, शिफॉन, जॉरजेट व लाइट कॉटन से बने वस्त्रों का चुनाव करें। ये कपड़े बारिश के मौसम में गीले होने पर जल्दी सूख जाते हैं। ब्राइट रंगों के साथ महिलाएं इन दिनों काफी प्रयोग कर रही हैं, वे इन ब्राइट रंग के कपड़ों को कई अन्य रंगो के कपड़ों के साथ मिक्स मैच कर के पहन रही हैं। इन दिनों एक रंग के कपडे़ ज्यादा चलन में है ये प्लेन, प्रिंट सभी डिजाइन में उपलब्ध हैं। महिलाएं इनको सभी तरह के कपड़ों के साथ मैच कर रही है लड़कों के लिए भी इस मौसम में कई विकल्प उपलब्ध हैं। उनके लिए भी ब्राइट और बोल्ड रंगों में कई ऑप्शन मौजूद हैं।
लड़कों के लिए भी
लड़कों के लिए बाजार में ब्राइट कलर जैसे नीले, लाल, पीले, हरे रंग के कपड़ों की विशाल रेंज उपलब्ध है इनमे सबसे ज्यादा चलन में चिनोज है जिसे आप टीशर्ट, शर्ट और सफेद, आसमानी नीला, पीच आदि रंगों के साथ पहन सकते हैं।
बाजार में मौजूद है विशाल रेंज
बाजार में मानसून को ले कर कपड़ों की नई रेंज मौजूद हैं, जिनमे ब्राइट रंग ज्यादा चलन में हैं। लड़कियों के लिए इन रंगों में सभी तरह के कपड़े उपलब्ध हैं। लड़किया ब्राइट रंग की स्टॉल को किसी भी ड्रेस के साथ ले कर एलेगेंट दिख सकती हैं। वहीं लड़कों के लिए इन ब्राइट रंगों में टीशर्ट और चिनोज ज्यादा चलन में हैं।
इस मौसम में कॉटन को करें एवाइड
बारिश के मौसम में क्या पहनें-क्या न पहनें एक बड़ा सवाल है। आजकल ब्राइट एंड बोल्ड रंग ट्रेंड में है। लंबे ट्राउजर या पैंट को अपनी सुविधानुसार मोड़कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। आउटिंग पर जा रही हैं तो थोड़ी कम लंबाई वाले कपड़े इस मौसम के लिए उपयुक्त हैं। इस मौसम में कॉटन अवॉइड करें।
इस मौसम में शिफॉन, जॉर्जेट, रेयान और कॉटन मिक्स फैब्रिक ट्राई किया जा सकता है। शिफॉन और जॉर्जट ऐसे फैब्रिक हैं जो भीगने पर भी जल्दी ही सूख जाते हैं और इन्हें आयरन की भी जरूरत नहीं होती है।
बारिश में आप फ्लेयर्ड, फुल लैंथ या फ्लोर लैंथ ड्रेस कैरी करेंगी तो इसके खराब होने के पूरे चास हैं। बारिश में एंकल लैंथ लेगिंग्स, ट्राउजर्स, नी लैंथ-एंकल लैंथ लूज मैक्सी, बोहेमियन टॉप्स, क्रॉप टॉप्स, ट्यूनिक ड्रेसेस ट्राय कर सकते हैं। बारिश में लड़किया थोड़े चटख रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसलिए हमने भी मौसम के हिसाब से कलेक्शन रखा हुआ है। प्लाजो, सलवार आदि लंबे कपड़ों के बजाय युवतिया कैप्री, शॉर्ट स्कर्ट वगैरह पसंद करती हैं, वहीं महिलाएं जो सूट पहनती हैं, वे इन दिनों में लेगिंग कुर्ती ज्यादा पसंद करती हैं।
- अशोक अग्रवाल, संचालक
मुझे सारा समय बाहर रहना होता है। कॉलेज और ट्यूशन के कारण मुझे समय नहीं मिलता कि मैं बारिश में भीगने के बाद कपड़े चेंज करने घर जाऊं। आजकल ब्राइट कलर फैशन में है जिनमे अगर बारिश के कारण कपडे़ गंदे हो भी जाए तो भी पता नहीं चलता और ट्रेंडी भी लगते हैं।
- राधिका, छात्र
अभी ब्राइट कलर जैसे नीले, लाल, काले आदि रंग ट्रेंड में है। मैंने पहली बार नियोन ग्रीन टीशर्ट खरीदी है जो पहनने पर काफी अच्छी लग रही है।
- मयंक, छात्र