पलामू में कोयल नदी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी Palamu News
Jharkhand News. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को नदी गए लोगों ने शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 12:52 PM (IST)
पलामू, जासं। पलामू जिला मुख्यालय के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर कोयल नदी से रविवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस की निगरानी में शव का अंत्यपरीक्षण पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभांडी निवासी स्व नारायण राम के 35 वर्षीय पुत्र भरत राम के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को नदी गए लोगों ने शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शहर थाना की पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें