Move to Jagran APP

रांची की युवती का दिल्‍ली में सौदा, बसंत विहार में बना रखा है बंधक

बाल अधिकार कार्यकर्ता ने रांची के मांडर की एक युवती को तीन महीने से दिल्‍ली में बंधक बनाने की शिकायत ग्रामीण एसपी पीटर डुंगडुंग से की है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 01:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 04:39 PM (IST)
रांची की युवती का दिल्‍ली में सौदा, बसंत विहार में बना रखा है बंधक
रांची की युवती का दिल्‍ली में सौदा, बसंत विहार में बना रखा है बंधक

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची के मांडर थाना क्षेत्र की एक युवती पिछले तीन महीने से दिल्ली में बंधक बनी हुई है। उसका दिल्ली में सौदा हो चुका है। वह चाहकर भी बंधन से मुक्त नहीं हो पा रही है। उससे जबरन घरेलू कार्य करवाया जा रहा है। यह शिकायत बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार की है।

loksabha election banner

उन्होंने रांची के ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग से लिखित शिकायत कर उक्त युवती को मुक्त कराने का आग्रह किया है। इसकी लिखित सूचना दिल्ली की शक्ति वाहिनी व दिल्ली महिला आयोग को दी गई है।

टांगरबसली की महिला ले गई थी दिल्ली : दर्ज शिकायत के अनुसार मांडर के टांगरबसली रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाले प्यागो उरांव की पत्नी निशा देवी तीन महीने पहले ही युवती को काम कराने के नाम पर दिल्ली ले गई थी। दिल्ली में ले जाकर निशा देवी ने उक्त युवती को दिल्ली के संतनगर स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक यमुना व अशोक के पास बेच दिया था।

यमुना व अशोक ने उसे बसंत बिहार निवासी अमिया वर्मा के यहां घरेलू कार्य पर लगवा दिया। युवती को जो भी मजदूरी होती है, उसे अशोक व यमुना वसूलता है। पीड़िता को अपने घर भी नहीं आने दिया जा रहा है और न ही उसे मजदूरी ही मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.