Move to Jagran APP

रामगढ़ में दुष्‍कर्म के बाद महिला की हत्‍या, निर्वस्त्र हालत में मिला शव Ramgarh News

Jharkhand Ramgarh News इफिको मैदान के पास जंगल में एक महिला का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 11:31 AM (IST)
रामगढ़ में दुष्‍कर्म के बाद महिला की हत्‍या, निर्वस्त्र हालत में मिला शव Ramgarh News
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रामगढ़, जासं। झारखंड के रामगढ़ जिले के इंडिया फ़ायरब्रिक्स एंड इंसुलेशन कंपनी (इफिको) मैदान के पास एक महिला का शव मिला है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र हालात में है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

loksabha election banner

रामगढ़ थाना अंतर्गत मरार इंडस्ट्रियल एरिया में अवस्थित इफिको मैदान के नाले के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला है। महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। निर्वस्त्र कर महिला के शव को नाले के समीप फेंका गया था। शव के पास एक लाल रंग की साड़ी मिली है। सूचना पाकर रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की आवश्यक छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

शव को देखने से प्रथम दृष्टया आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद महिला की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 50 वर्षीय बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें: COVID-19: कोरोना में तुलसी के पॉजिटिव इफेक्ट, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-खांसी से मिल गई मुक्ति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.