जागरण संवाददाता, राची : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की इस मुश्किल घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक हर जगह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। स्वयं अपनी परवाह नहीं करते हुए संक्रमित लोगों व उनके परिवार की मदद कर रहे हैं। ऐसे समय में आरएसएस के अनुषागिक संगठन नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) भी मदद को आगे आया है। इससे जुड़े चिकित्सकों ने संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों को फोन के माध्यम से निश्शुल्क सलाह देने का निर्णय लिया है।
एनएमओ झारखंड ने 16 चिकित्सकों के नामों की सूची और मोबाइल नंबर जारी किया है। इन डाक्टरों से दिन में 11:00 से 01:00 बजे के बीच उनके मोबाइल नंबर या वाट्सएप पर सलाह ले सकते हैं। यह सलाह पूरी तरह निश्शुल्क है। उधर संघ के स्वयंसेवक जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रहे हैं। इसके लिए वाट्सएप ग्रुप बनाकर काम कर रहे हैं। दिन-रात मदद में लगे हैं। हजारीबाग में जरूरतमंद संक्रमित परिवारों के बीच भोजन पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया है। इस काम में दर्जनों स्वयंसेवक लगे हैं। विभाग प्रचारक कुणाल कुमार स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।
जिन चिकित्सकों से आप सलाह ले सकते हैं, उनकी नाम इस प्रकार है -
डा. उषा रानी- स्त्री रोग विशेषज्ञ-9931149850, डा. कुमकुम विद्यार्थी-स्त्री रोग विशेषज्ञ- 7033540652, डा. नीलम-स्त्री रोग विशेषज्ञ-9470979898, डा. रश्मि प्रसाद-स्त्री रोग विशेषज्ञ-9308522892, डा. सुमन दूबे-माइक्रोबायोलॉजिस्ट एवं सुंदरता विशेषज्ञ-9431577518, डा. धर्मेद्र कुमार-जेनरल फिजिशियन-9576174033, डा. सतीश मिढ़ा-लैप्रोस्कोपिक सर्जन-9835150204, डा. विवेके राज, न्यूरो सर्जन-9611010494, डा. संदीप अग्रवाल-जेनरल सर्जन-9471700500, डा. अरविंद कुमार-पैथोलॉजिस्ट-9334467766, डा. रमेश रंजन-जेनरल फिजिशियन-9534955526, डा. अमर कुमार गुप्ता- डेंटल सर्जन-9473088775, डा. ओम प्रकाश-मैक्सिलो फेशियल सर्जन-9430724811, डा. आनंद किशोर वर्मा-आर्थोपेडिक सर्जन-7004817872 ।
-----------------






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a