योगदा का दो दिवसीय साधना संगम कल से, आनलाइन होगा आयोजन
योगदा सत्संग आश्रम आत्म-साक्षात्कार के सत्यान्वेषियों के लिए दो दिवसीय साधना शिविर का आयोजन होगा।
जागरण संवाददाता, रांची : योगदा सत्संग आश्रम आत्म-साक्षात्कार के सत्यान्वेषियों के लिए दो दिवसीय साधना संगम का आयोजन 27 फरवरी से होगा। इसका संचालन योगदा संन्यासियों के नेतृत्व में ऑनलाइन होगा। परमहंस योगानंद द्वारा स्थापित यह आध्यात्मिक संस्था कुछ अरसे से योग, ध्यान, प्रार्थना आदि का आनलाइन आयोजन कर रही है। आश्रम की ओर से बताया गया कि क्रियायोगी साधकों की सुविधा और आध्यात्मिक उन्नति के लिए साधना संगम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के हजारों साधक भाग लेंगे। महामारी के दौर से गुजर रहे विश्व को देखते हुए योगदा सत्संग के आश्रम और ध्यान केंद्र के बंद होने के कारण अत्यंत सुरक्षित तरीके से आनलाइन योग, ध्यान और प्रार्थना का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इसमें सामूहिक ध्यान का लाभ मिल रहा है। परमहंस योगानंद ने कहा था कि समूह के अदृश्य चुंबकीय स्पंदन के विनिमय के नियम द्वारा एक साथ ध्यान करने से प्रत्येक साधक आत्म-साक्षात्कार के अपने लक्ष्य में सहयोग पाता है।
आश्रम के द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी की सुबह छह बजे अंग्रेजी और हिदी में शक्ति-संचार व्यायाम और लंबे ध्यान सत्र का आयोजन होगा। दिन के 11 बजे हं-स: प्रविधि की हिदी में समीक्षा की जाएगी। संध्या पांच बजे अंग्रेजी और हिदी में शक्ति-संचार व्यायाम तथा ध्यान-सत्र होगा। रात आठ बजे हिदी में प्रेरक व्याख्यान होगा। 28 फरवरी की सुबह छह बजे पहले दिन की तरह शक्ति-संचार व्यायाम तथा अंग्रेजी और हिदी में लंबे ध्यान-सत्र का संचालन होगा। 11 बजे हिदी में ओम प्रविधि की समीक्षा की जाएगी। 2.30 बजे शक्ति-संचार व्यायाम का हिदी में समीक्षा-सत्र होगा, जबकि संध्या पांच बजे हिदी में शक्ति-संचार व्यायाम, ध्यान और समापन सत्संग का आयोजन होगा।