Move to Jagran APP

समाज में सुख, शांति एवं प्रेम का प्रसार का दायित्व स्त्रियों का : राज्यपाल

राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि समाज में सुख शांति फैलाना स्त्रियों का दायित्व है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 02:48 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:16 AM (IST)
समाज में सुख, शांति एवं प्रेम का प्रसार का दायित्व स्त्रियों का : राज्यपाल
समाज में सुख, शांति एवं प्रेम का प्रसार का दायित्व स्त्रियों का : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि समाज में सुख, शांति, एवं प्रेम का प्रसार स्त्रियों का दायित्व है। सहनशील बनें। उन्होंने कहा कि छात्राएं देश की रीढ़ हैं। महिलाएं शक्तिस्वरुपा हैं। स्वयं को पहचानें। मुश्किलें आए तो सामना करें, घबराएं नहीं। स्वयं निर्णय लेने की शक्ति को विकसित करें। वह रविवार को निर्मला कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन के मौके पर बोल रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि निर्मला कॉलेज को वह इसलिए प्यार करती हैं, क्योंकि यहां लड़कियां पढ़ती हैं। कहा, निर्मला कॉलेज लड़कियों की शिक्षा देने वाला झारखंड के अग्रणी संस्थानों में एक है। यह जनजातीय क्षेत्रों में परिवार की पहली पीढ़ी की लड़कियों को शिक्षित कर रहा है। कॉलेज की विकास यात्रा शोध, शैक्षणिक विकास, एवं संसाधनों के उपयोग में दिखती है।

loksabha election banner

इससे पहले प्राचार्या सिस्टर डॉ. ज्योति ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एम्मा सेराफिम व धन्यवाद ज्ञापन सुपीरियर सिस्टर लिडविन ने किया। मौके पर प्रोवीसी डॉ. कामिनी कुमार, प्राचार्य फादर अजीत खेस, फादर निकोलस टेटे, रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, डीएसडब्ल्यू डॉ. पीके वर्मा, डॉ. आरपी गोप, डॉ. बी. मुखर्जी, फादर इमेनुएल बारला सहित अन्य थे।

महिला सुरक्षा का संदेश

छात्राओं ज्योति कलश छलके..गीत व नृत्य से सभी का स्वागत किया। पावर प्रजेंटेशन व नृत्य से कॉलेज 50 वर्षो के स्वर्णिम सफर को दिखाया। माइम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश और महिला सुरक्षा का आह्वान किया। राज्यपाल ने राजनीतिशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मिमाला साहू की लिखित पुस्तक री-थिकिंग द पॉलीटिकल फिलॉस्पी आफ श्री अरविंदो घोष का विमोचन किया।

---

सभी क्षेत्रों में कॉलेज की छात्राएं आगे

वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि निर्मला कॉलेज हमेशा विवि के अपेक्षा पर खरा उतरा है। प्रधानमंत्री की योग कार्यक्रम की बात हो या राजभवन में क्रिसमस का आयोजन, यहां की छात्राएं सभी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

विशिष्ट अतिथि बिशप रेवरेन्ड थियोडोर मास्करेन्हास ने कहा कि सिस्टर्स आफ चैरिटी आफ जीसस एंड मेरी 50 वर्षो से निर्मला कॉलेज जैसे उत्कृष्ट संस्थान का संचालन कर रहा है। शिक्षा, सद्भाव में इसकी महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि मसीही समाज राष्ट्र निर्माण हेतु सतत प्रयत्नशील हैं। शालिनी को सिस्टर प्रेसिला अवार्ड

राज्यपाल ने कॉलेज की स्नातक टॉपर छात्रा शालिनी सुधा को सिस्टर प्रेसिला मेमोरियल अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। साथ ही कॉलेज की स्वर्ण जयंती स्मारिका-उन्नयन एक नए क्षितिज की ओर का लोकार्पण किया। इसकी संरक्षक प्राचार्या डॉ. ज्योति हैं। संपादक मंडली में रेणु सिन्हा, डॉ. अंजलि स्मिता, डॉ. श्री रुपा राय, डॉ. सरवत जबीं, डॉ. आफरीन उल हक खान, डॉ. जेनेट एंड्रयू, प्राची पाली तिग्गा, डॉ. सुकन्या चक्रवर्ती, डॉ. अपेक्षा प्रजापति, डॉ. इरा त्रिपाठी, डॉ. हंसा दास व डॉ. कनकलता रिद्धि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.