झारखंड में शराबबंदी की मांग को ले महिला कांग्रेस ने घेरा सीएम आवास
राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 03:28 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को इस क्रम में पुलिस ने बलपूर्वक सीएम आवास की ओर जाने से रोका।
सीएम आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी में कई जिले की महिला कार्यकर्ता पहुंची थीं। प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह की अगुआई में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता सरकार से राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग कर रहे थे।
सीएम आवास घेराव के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं का सुबह से ही मोरहाबादी मैदान में गांधी प्रतिमा के निकट जुटान शुरू हो गया था। मौके पर बॉबी भगत, विनीता पाठक, मेरी तिर्की, रीता सिंह, रेहाना खातून आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें