Move to Jagran APP

समाज को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं महिलाएं

हमारी महिलाएं अब कमजोर नहीं है हर परिस्थिति से लड़ने की ताकत खुद में रखती है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 01:55 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 06:19 AM (IST)
समाज को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं महिलाएं
समाज को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं महिलाएं

जागरण संवाददाता, रांची : हमारी महिलाएं अब कमजोर नहीं है, हर परिस्थिति से लड़ने की ताकत खुद से रखती हैं। वो अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को दबाना नहीं चाहिए। उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ये बातें महिला विकास मंच की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरुणिमा ने सोमवार को प्रेस क्लब में झारखंड की टीम के गठन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि महिला विकास मंच देश के कई प्रदेशों में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, घरेलू हिंसा, शोषण समेत अन्य समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ रही है। अभी तक 18 दुष्कर्म के मामले एवं 100 से अधिक घरेलू हिंसा केस का समाधान कर चुकी है। झारखंड में भी टीम गठन के पूर्व ही दो केस का समाधान किया गया है। कार्यक्रम में संस्थान की राष्ट्रीय संयोजक वीना मानवी ने कहा कि महिला विकास मंच महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा, अत्याचार, यौन शोषण, समाजिक प्रताड़ना रोकने के लिए वचनबद्ध है। संस्थान के द्वारा महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसमें राज्य की सभी महिलाओं को एक साथ आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोज जयसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फाइमा खातून, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उषा सिंह, वैशाली अध्यक्ष सोनल सिंह, झारखंड संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष निशि जायसवाल, प्रवक्ता मीरा जायसवाल, अध्यक्ष सोनू कौर, उपाध्यक्ष शीला हेमरॉम आदि उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि यह संगठन महिलाओं के लिए पूरी तरह से कार्य कर रही है। सभी राज्यों में इसकी इकाई बनाने की तैयारी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.