Move to Jagran APP

अवैध संबंध के संदेह में महिला ने पति और बेटे को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, हत्‍या के बाद फरार

Jharkhand. मातृत्व दिवस पर महिला ने बेटे और पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। महिला और उसके पति के बीच अक्‍सर विवाद होता रहता था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 09:08 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 02:26 PM (IST)
अवैध संबंध के संदेह में महिला ने पति और बेटे को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, हत्‍या के बाद फरार
अवैध संबंध के संदेह में महिला ने पति और बेटे को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, हत्‍या के बाद फरार

रांची, जासं। एक महिला ने जघन्य अपराध को अंजाम देते हुए अपने बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री का काम करने वाला लुकस गुड़िया अपनी पत्नी सुषमा गुड़िया और बेटे अमित के साथ पिछले 3 महीने से भाड़े के मकान में रह रहा था। पत्नी को पति पर किसी और महिला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद महिला फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

शनिवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ा कि सुषमा ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पति को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर का दरवाजा बाहर से बंद कर वह मौके से फरार हो गई। पड़ोसियों को मामले की सूचना मिलने के बाद उन्होंने घर का दरवाजा खोल कर घायल लुकस को बाहर निकालकर रिम्स अस्पताल भेजा। पुलिस की मानें तो रिम्स पहुंचने के बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए हैं। फरार आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.