Move to Jagran APP

रांची के रिम्‍स में दूसरे तल्‍ले से गिरी महिला, हालत गंभीर Ranchi News

RIMS Ranchi News Jharkhand Samachar Hindi News यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने छलांग लगाई थी या उसे नीचे गिराया गया था। परिजन भी फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 04:57 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:01 PM (IST)
रांची के रिम्‍स में दूसरे तल्‍ले से गिरी महिला, हालत गंभीर Ranchi News
RIMS Ranchi News, Jharkhand Samachar, Hindi News परिजन भी फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।

रांची, जासं। रांची के रिम्स में भर्ती 25 वर्षीय महिला गीता देवी एक्सरे विभाग की छत से नीचे गिर गई। दूसरे तल्ले से गिरने के बाद महिला को इमरजेंसी में ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अचानक दिन के 11:55 बजे महिला आज ग्राउंड फ्लोर स्थित हीमोफीलिया विभाग के पास आ गिरी। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने छलांग लगाई थी या उसे नीचे गिराया गया था। परिजन भी फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। गेतलसूद की रहने वाली गीता देवी का पहले से ही रिम्स के मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा है। यहां डॉक्टर विद्यापति गीता देवी का इलाज कर रहे हैं। महिला के शरीर में सूजन की शिकायत थी।

loksabha election banner

कैसे गिरी महिला

गीता को परिजन उसका एक्सरे कराने के लिए एक्सरे विभाग लेकर गए थे। महिला के परिजन जब विभाग के अंदर गए, उस दौरान महिला एक्सरे विभाग की छत से नीचे गिरी। महिला के गिरने की आवाज सुनकर फिजियोथेरेपी विभाग के संतोष जयसवाल बाहर निकले। संतोष जायसवाल ने बताया कि‍ महिला के शरीर से काफी खून निकल रहा था। इसके बाद उसे तुरंत इमरजेंसी में भेजा गया। यहां डॉक्टरों की टीम माइनर ओटी में उसका इलाज कर रही है। इलाज कर रही डॉक्‍टर गुंजन ने बताया कि‍ महिला का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। साथ ही सिर पर चोट लगी है।

पहले भी आत्महत्या के लिए कूदे हैं लोग

रिम्स में मरीज के छलांग लगाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार मरीज दूसरे-तीसरे और चौथे माले से नीचे कूद चुके हैं। इसके बाद रिम्स प्रबंधन की ओर से सभी फ्लोर में रेलिंग लगाई गई है, ताकि कोई नीचे ना गिर सके, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी रेलिंग लगाने का काम पूरा नहीं हुआ है। इस कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.