Move to Jagran APP

टाटीसिलवे रेलवे ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, रिम्स में भर्ती Ranchi News

Jharkhand News बताया गया कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूमती फिरती रहती थी। सुबह उसे रेलवे के 108 नंबर पोल की ओर ब्रिज की तरफ जाते देखा गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 02:54 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 03:58 PM (IST)
टाटीसिलवे रेलवे ब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, रिम्स में भर्ती Ranchi News
108 एंबुलेंस से महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।

रांची, जासं। रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रेलवे ब्रिज से छठ पूजा के प्रात: कालीन अर्घ्‍य के समय अहले सुबह एक 35 वर्षीय महिला ने छलांग लगा दी। घटना करीब 4 बजे भोर के करीब की बताई जा रही है। हालांकि छलांग लगाने के बाद फिलहाल महिला जीवित है और रिम्स में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वह घूमती फिरती रहती थी। सुबह उसे रेलवे के 108 नंबर पोल की ओर ब्रिज की तरफ जाते देखा गया था।

loksabha election banner

शौच करने गए कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि ब्रिज पर चढ़कर कोई छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है। जब तक कोई बचाने पहुंच पाता, तब तक उसने छलांग लगा दी। टाटीसिलवे पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। जहां उक्त महिला को जीवित देखा गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। यहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

मानसिक रूप से विक्षिप्त थी महिला, शरीर में कई जगह आई चोट

टाटीसिलवे थाना के अनुसार, उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई बार पूर्व में भी उसके द्वारा इस तरह की हरकत करने की सूचना मिली थी। इधर, सुबह करीब 5:20 बजे महिला को रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जहां प्रारंभिक जांच में शरीर में कई जगह गिरने के बाद चोट के निशान पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को अधिक चोट नहीं आई है। किसी हिस्से में हड्डी में माइनर फ्रैक्‍चर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.