Move to Jagran APP

पति से विवाद में महिला ने लगाई फांसी, शराब पीने से मना करने पर पुरुष ने कीटनाशक पीकर दी जान

सानिया प्रवीण ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। वहीं हुटार गांव के 46 वर्षीय महेंद्र गोप ने किटनाशक खा लिया। इसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 04:20 PM (IST)
पति से विवाद में महिला ने लगाई फांसी, शराब पीने से मना करने पर पुरुष ने कीटनाशक पीकर दी जान
नव विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी

चान्हो (रांची),जागरण संवाददाता । प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में एक महिला और एक पुरुष ने आत्महत्या कर ली है। बेतलंगी गांव की नवविवाहिता सानिया प्रवीण ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। रांची के हरमू जयहिंद नगर निवासी सानिया प्रवीण की शादी महज डेढ़ माह पूर्व बेतलंगी के परवेज मियां  के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में महिला ने यह कदम उठाया है। घटना के बाद चान्हो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं हुटार गांव के 46 वर्षीय महेंद्र गोप ने किटनाशक खा लिया। इसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार तीन पुत्रों के पिता महेंद्र की सुबह से ही शराब पीने की आदत थी। इसी को लेकर परिवार के लोग हमेशा विरोध करते थे। आज भी उन्हें शराब पीने से मना किया गया। इसके बाद महेंद्र खेत की ओर चले गए। इस दौरान वह अपने साथ कीटनाशक लेते गए। खेत में ही उन्होंने कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद उसके खेत के निकट ही मौजूद एक व्यक्ति को कीटनाशक खाने की जानकारी दी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने इसकी सूचना उनके परिजन व ग्रामीणों को तत्काल दी।आनन फानन में उसे रिम्स ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.