पारिवारिक विवाद में घर में लगाई आग, मां और 2 मासूम बच्चे की मौत Hazaribagh News
Jharkhand. बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद में स्वयं ही अपने घर में आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 01:50 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 03:10 PM (IST)
हजारीबाग, जासं। हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के नमस्कार चौक स्थित एक घर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई है। साथ ही उसके दो बच्चों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आग लगने के बाद गंभीर रूप घायल दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। मौके पर एसडीपीओ कौशल किशोर समेत अन्य पुलिस के पदाधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद में स्वयं ही अपने घर में आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक बच्चों की उम्र क्रमश: एक वर्ष और 3 वर्ष है।
यह भी पढ़ें: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक, रिम्स में भर्ती
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें