Move to Jagran APP

रांची में चेक डैम में मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस Ranchi News

Jharkhand Ranchi Latest News Update बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों से धान कटाई का काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने डैम में महिला के शव को तैरते हुए देखा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 12:16 PM (IST)
रांची में चेक डैम में मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस Ranchi News
रांची के चेक डैम में महिला का शव। जागरण

ठाकुरगांव (रांची), जासं। रांची जिले के ठाकुरगांव थाना अंतर्गत सोबागांव स्थित चेक डैम में एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान बुढ़मू थाना क्षेत्र के गुतरु गांव निवासी सुगन देवी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों से धान कटाई का काम कर लौट रहे थे।

loksabha election banner

इसी दौरान उन्होंने डैम में महिला के शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद मामले की सूचना ठाकुरगांव थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। करीब 3 घंटे से अधिक समय तक शव की पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान पुलिस लगातार स्थानीय लोगों से पूछताछ करती रही। इसके बाद कहीं जाकर महिला की पहचान हो सकी। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए महिला के परिजनों को बुलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.