मोहननगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मोहननगर कालोनी के रहने वाले किशन चौहान की 38 वर्षीया पत्नी गीता देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 09:37 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 09:37 PM (IST)
डकरा : मोहननगर कालोनी के रहने वाले किशन चौहान की 38 वर्षीया पत्नी गीता देवी ने अपने घर के आगन के बरामदे में सोमवार की अहले सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गीता बरामदे की छावनी में लगे एंगल में साड़ी से फंदा लगाकर झूल गई। मृतका के पति ने सुबह उठकर देखा तो गीता फंदे से झूल रही थी। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से गीता को फंदे से उतारा गया। पर, तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी। मृतका का पति घूम-घूमकर इडली, लिट्टी बेचा करता है। उसके दो नाबालिग लड़के हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खलारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राची भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें