Move to Jagran APP

डायन संदेह में बेटे के सामने कर दी विधवा मां की हत्या

राजनगर थाना के हनुमतबेड़ा गांव में बेटे के सामने एक विधवा महिला 46 वर्षीय मालहो देवी की डायन संदेह में हत्या कर दी गई।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 09:08 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 09:08 AM (IST)
डायन संदेह में बेटे के सामने कर दी विधवा मां की हत्या
डायन संदेह में बेटे के सामने कर दी विधवा मां की हत्या

राजनगर,(सरायकेला खरसावां), संवाद सूत्र। राजनगर थाना के हनुमतबेड़ा गांव में एक विधवा महिला 46 वर्षीय मालहो देवी की डायन संदेह में हत्या कर दी गई। हत्या के बाद फर्श को गोबर से लीप कर हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। हत्यारोपितों ने शव दफनाने की तैयारी कर ली थी। मगर पुलिस तक खबर पहुंची तो पोल खुल गई।

loksabha election banner

महिला की हत्या करते 14 वर्षीय बेटे चना मुर्मू ने अपनी आंखों से देखी। उसके सामने हत्यारोपियों ने धारदार हथियार से उसकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार को पुलिस के समक्ष चना मुर्मू ने बयान दर्ज कराया। चना मुर्मू ने यह भी बताया कि मैं अकेला हूं। इसलिए जमीन पर मेरे ताऊ जी की नजर है।

उसने मेरे आधार कार्ड में मेरे पिता स्व. किशुन मुर्मू की जगह अपना नाम दर्ज कराया है। मेरी मां को डायन साबित करने के लिए ओडिशा तिरग थाना क्षेत्र के कोमराम गांव से ओझा लाभा टुडू को लाते थे। श्मशान में भी पूजा पाठ करते थे। कुछ दिन पहले घर में भी उन्होंने ओझा से पूजा पाठ कराया था। बड़े पिताजी के पुत्र चना मुर्मू के बीमार रहने पर भी मेरी मां पर डायन होने का संदेह लगाते थे।

पुलिस ने बच्चे के बयान पर पांच लोगों को आरोपित बनाया है। इसमें रजली देवी, चना मुर्मू, लखन मुर्मू, चंपा मुर्मू और ओझा लाभा टुडू शामिल हैं। ओझा को छोड़ सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओझा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.