Move to Jagran APP

बदलाव और बेहतरी के लिए करेंगे वोट

जागरण संवाददाता रांची विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद वैसे युवाओं में खास जोश है जो पह

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 01:49 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 01:49 AM (IST)
बदलाव और बेहतरी के लिए करेंगे वोट
बदलाव और बेहतरी के लिए करेंगे वोट

जागरण संवाददाता, रांची : विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद वैसे युवाओं में खास जोश है जो पहली बार वोट देने वाले हैं। इन युवाओं की अपनी समस्या और मुद्दे हैं जिन्हें उन्होंने दैनिक जागरण के प्लेटफार्म पहला वोट, पहला मुद्दा में बेबाकी से सामने रखा। हमारे कॉलेज में शिक्षा की व्यवस्था सही नहीं है। रांची के युवा मेट्रो शहर के युवाओं से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। हमारे यहां प्रतिभा की कमी नहीं है मगर शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों में गुणवक्ता का स्तर काफी नीचे है। मेरे लिए इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा शिक्षा है। इस बार मैं जरूर वोट दूंगा।

prime article banner

प्रिया

हमलोग लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं। वोट देना अधिकार से ज्यादा जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी में युवाओं का विशेष हिस्सा होगा। हमें तय करना है कि नेतृत्व कैसा होगा। इसके लिए वैसे प्रत्यासी को अपना नेतृत्व देना होगा।

तनवीर मैं वोट देने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वोटर कार्ड केवल पहचान पत्र नहीं है। ये एक जिम्मेदारी है अपने समाज के विकास और अच्छे नेतृत्व के चुनाव के लिए। मैं विकास के मुद्दे पर वोट करुंगा।

उदय

केवल नेताओं को कोसते रहने से काम चलने वाला नहीं है। हमें अपने मुद्दे और प्रतिनिधित्व खुद तय करना है। मेरी लिए शिक्षा के साथ विकास सबसे बड़ा मुद्दा है।

शिवांगी पांडे

मैं पहली बार वोट दूंगा। मेरे लिए मुद्दा विकास, शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार है। जो प्रतिनिधि युवाओं के लिए इन मुद्दों पर बात करेगा मैं उसी को वोट दूंगा। लोगों को भी वोट करना चाहिए।

जितेंद्र

कांके-हटिया प्रत्याशियों का कांग्रेस में विरोध

जागरण संवाददाता, रांची : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गुट ने बाहरी नेताओं को टिकट दिए जाने के विरोध में पार्टी मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को भला-बुरा कहा गया। नेताओं को विरोध राजीव कुमार को कांके विधानसभा क्षेत्र का टिकट दिए जाने को लेकर था। वर्षो से क्षेत्र में सक्रिय रहे सुरेश बैठा के सर्मथकों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ नारे भी लगाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील सिंह के नेतृत्व में दूसरे कार्यकर्ताओं ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के खिलाफ गेट वेल सून मामू जैसे नारे लगाए।

सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि टिकट बांटने में धांधली हुई है। कांग्रेस प्रभारी ने 2018 में पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को टिकट दिया है। जबकि वर्षो से पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है। यदि पार्टी अपना फैसला नहीं बदलती है तो यहां मौजूद सभी कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.