Move to Jagran APP

RPF Ranchi Railway: आरपीएफ की नेक पहल सुन देंगे दुआएं... बची नाबालिग और महिला की जिंदगी... जानिए, क्या हुआ

Ranchi Railway Station रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक नाबालिग और एक महिला बरामद हुई। दोनों गुस्से में घर से भाग कर यहां पहुंची थीं। दोनों डरी-सहमी बैठी थीं। कोई अनहोनी होने से पहले इन पर आरपीएफ और मेरी सहेली टीम की नजर पड़ गई।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 06:00 PM (IST)
RPF Ranchi Railway: आरपीएफ की नेक पहल सुन देंगे दुआएं... बची नाबालिग और महिला की जिंदगी... जानिए, क्या हुआ
Ranchi Railway Station: आरपीएफ की नेक पहल सुन देंगे दुआएं... बची नाबालिग और महिला की जिंदगी... जानिए, क्या हुआ

रांची, जागरण संवाददाता। रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी की पहल से दो लोगों की जिंदगी बच गई। हुआ यह कि रांची रेलवे स्टेश पर सात साल की एक बच्ची मेन गेट के पास चुपचाप बैठी हुई थी। वह बेहद उदास थी। उसके चेहरे के भाव को नन्हे फरिश्ते टीम तथा मेरी सहेली टीम ने तुरंत पढ़ लिया। एसआइ सूरज पांडे, महिला एसआइ प्रियंका, लेडी हेड कांस्टेबल ललिता कुमारी, कांस्टेबल अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल पूनम, महिला कांस्टेबल शिवानी व महिला कांस्टेबल सोनम तक स्टेशन चेकिंग कर रही थीं।

loksabha election banner

घर से भागकर स्टेशन पहुंची बंगाल की बच्ची

सात साल की नाबालिग बच्ची को अकेले बैठे देखकर उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। बच्ची ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के कसाई पारा रामपुर हाट की रहने वाली है। नाराज होकर घर से भाग गई है। उसने पिता का नाम रहमान बताया। टीम ने तुरंत इसकी सूचना चाइल्ड लाइन रांची और जीआरपी रांची को दी। कुछ समय बाद सपोर्ट चाइल्ड लाइन रांची के सदस्यों ने पहुंचकर बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया। चाइल्ड लाइन की ओर से अब उसकी काउंसिलिंग की जाएगी। उसके परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है।

आरपीएफ द्वारा एक महिला को उसके परिवारवालों को सौंपा

दूसरी घटना भी इससे मिलती जुलती है। महिला एसआइ चंद्रानी विश्वास, एएसआइ पी.आर. प्रजापति, महिला आरक्षी शीतल, महिला प्रधान आरक्षी कल्पना कुमारी, प्रधान आरक्षी सी. कुमार को राउंड चेकिंग के दौरान रांची रेलवे स्टेशन के पीएफ नंबर 1 पर मेन गेट के सामने एक महिला डरी सहमी नजर आई। शक होने पर मेरी सहेली टीम की प्रभारी एलएसआइ चंद्रानी बिस्वास को इसकी सूचना दी गई। पूछताछ में उस महिला ने अपना नाम सुशांती मिंज, पुत्री संजय उरांव बताया। 26 वर्षीय यह महिला हेहल, रातू, रांची की रहने वाली थी।

गुस्से में घर से भाग गई थी 26 वर्षीय महिला

महिला ने बताया कि वह गुस्से में घर से भाग गई है। वापस घर नहीं जाना चाहती है। टीम के अधिकारियों ने उसे खूब समझाया। इसके बाद उसके परिवार वालों को फोन पर सूचित किया। इसके बाद महिला के पति संजय उरांव आरपीएफ पोस्ट रांची पहुंचे। आरपीएफ की ओर से पति को भी समझाया गया। इसके बाद महिला उनके हवाले कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.