अपनी पत्नी को बताया कॉल गर्ल, फेसबुक पर डालीं अश्लील तस्वीरें; महिला थाने पहुंचा मामला
Facebook Post. महिला के पति ने फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर पत्नी की तस्वीर डाली जिसमें उसे कॉल गर्ल बताया गया। कॉल गर्ल बता पत्नी का फोन नंबर भी पोस्ट किया।
रांची, जासं। राजधानी रांची में अपनी ही पत्नी को कॉल गर्ल बता फेसबुक पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि महिला के पति ने फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर पत्नी की तस्वीर डाला, जिसमें उसे कॉल गर्ल बताया गया। कॉल गर्ल बताकर पत्नी का फोन नंबर तक डाल दिया।
इससे पत्नी को अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगे। फोन कर लोग परेशान करने लगे। परेशान होकर वह अपने पति को इसकी जानकारी, दो पति ने इसे अनदेखा कर दिया। इसबीच पति से उसका झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पति ने खुद बताया कि मैंने ही तुम्हारी फोटो फेसबुक पर कॉल गर्ल बता पोस्ट किया था। इसके बाद पत्नी से मारपीट भी की। परेशान होकर पत्नी ने मायके वालों को इसकी इसकी जानकारी दी।
मायके वालों के समझाने के बावजूद पति नहीं माना और पोस्ट और कमेंट करना जारी रखा। यहां तक वह अलग-अलग आइडी बता उस पोस्ट पर कमेंट भी करता रहा। परेशान होकर विवाहिता महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को नोटिस कर बुलवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घर छोड़ चली गई थी मायके : विवाहिता पति के इस हरकत से परेशान होकर घर छोड़कर मायके चली गई थी। मायके जाने के बाद उसके पति ने पोस्ट किया कि आखिर क्यों एक महिला गांव छोड़ दी है। फर्जी फेसबुक आइडी हाेने के कारण कई लाेग संदेह के घेरे में थे। बाद में पता चला तो आसपास के लोगाें ने भी आरोपित को डांट लगाई। हालांकि वह नहीं सुधरा।
अश्लील तस्वीरें भी डालीं : आरोपित पति ने विवाहिता की तस्वीरों में छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना दिया। पॉर्न साइट्स की तस्वीर उठाकर उसमें पत्नी का चेहरा जोड़ दिया था। इस तरह की हरकत से विवाहिता काफी परेशान थी। वह तनाव में चल रही है। उसने पति को फेसबुक से इन सब पोस्ट को हटाने के लिए कहा, लेकिन वह उल्टे झगड़ा करता रहा।
कोकर में भी आया था मामला : सदर थाना क्षेत्र के कोकर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। मामला सामने आने के बाद पति को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे आखिरी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। पति ने अपनी ही पत्नी के नाम की फेसबुक आइडी बनाकर उसमें अश्लील तस्वीरें डाल कॉल गर्ल बताया था। इससे महिला परेशान हो गई थी।