Move to Jagran APP

Jharkhand News: निशिकांत दूबे ने तो पहले ही कहा था... पूजा सिंघल के बाद प्रेम प्रकाश जाएगा...

Jharkhand News आखिर कौन है ये प्रेम प्रकाश जिसके बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के छह ठिकानों पर आज ईडी के छापे पड़े। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की मानें तो ये वही प्रेम भइया है जिसे झारखंड के खेल का शातिर खिलाड़ी कहा जाता है। ट्रांसफर पोस्टिंग का मास्‍टरमाइंड...

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 11:48 AM (IST)
Jharkhand News: निशिकांत दूबे ने तो पहले ही कहा था... पूजा सिंघल के बाद प्रेम प्रकाश जाएगा...
Jharkhand News: झारखंड में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ ईडी का स्‍वच्‍छता अभियान जोरों पर चल रहा है।

रांची, जेएनएन। Jharkhand News झारखंड में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ केंद्रीय सतकर्ता एजेंसी, ईडी का स्‍वच्‍छता अभियान जोरों पर चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में कई नामचीन आ चुके हैं। पहले झारखंड सरकार की खान सचिव आइएएस पूजा सिंघल गिरफ्तार हुईं, इसके बाद रोज कोई न कोई बड़ी मछली ईडी के हत्‍थे चढ़ रही है। जिनकी सत्ता शीर्ष तक सीधी पहुंच बताई जाती है। आज ईडी ने ऐसे ही एक बड़े नाम पर हाथ डाला और झारखंड के बड़े नेताओं-नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश के आधा दर्जन ठिकाने पर छापेमारी के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

loksabha election banner

अब अहम सवाल यह है कि आखिर कौन है ये प्रेम प्रकाश, जिसके बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के छह ठिकानों पर आज ईडी के ताबड़तोड़ छापे पड़े। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की मानें तो ये वही प्रेम भइया है जिसे झारखंड के खेल का शातिर खिलाड़ी कहा जाता है। ट्रांसफर पोस्टिंग का मास्‍टरमाइंड... नि‍शिकांत ने अपने ट्वीट में लिखा- प्रेम प्रकाश के यहां आखि‍र प्रवर्तन निदेशालय पहुंच गया। प्रेम भइया झारखंड के खेल के शातिर खिलाड़ी हैं, नेता, अधिकारी सब इनके जेब में, अमित भैया के तो सर्वे सर्वा। ट्रांसफर पोस्टिंग बिना इनकी मर्जी के नहीं। आगे का इंतजार....

सत्ता शीर्ष का करीबी है प्रेम प्रकाश

ईडी के हत्‍थे चढ़ा प्रेम प्रकाश झारखंड के कद्दावर नेताओं और बड़े नौकरशाहों का बेहद नजदीकी माना जाता है। झारखंड में उसका जबर्दस्‍त प्रभाव है। यहां चाहे चाहे जिस दल की सरकार हो, प्रेम प्रकाश की तूती बोलती है। आइएएस पूजा सिंघल के पकड़े जाने के बाद गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के निशाने पर रहे प्रेम प्रकाश के बारे में ऐसी बातें सामने आई थीं कि प्रेम भइया लंदन भागने की फिराक में हैं। जबकि चौबे भइया दिल्ली मैनेज करने में जुटे हैं।

पावर-पैसे का बड़ा खिलाड़ी : प्रेम प्रकाश पर हुई छापेमारी के बारे में 10 प्‍वाइंट्स में जानिए

  1. सत्ता शीर्ष, राजनेताओं और नौकरशाहों के बेहद करीबी प्रेम प्रकाश के रांची में तीन, बिहार में पटना व सासाराम तथा उत्तर प्रदेश के बनारस में एक ठिकाने पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई है।
  2. काला धन खपाने वालों के बीच प्रेम प्रकाश चर्चित नाम है, उसे ब्‍लैक मनी और शेल कंपनी का मास्‍टर माइंड कहा जाता है। ईडी ने पूछताछ के लिए प्रेम प्रकाश को अपनी हिरासत में ले लिया है।
  3.  देर रात ईडी प्रेम प्रकाश की निशानदेही पर नए जगहों पर छापेमारी कर रही है। सूचना के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी रात भर जारी रह सकती है।
  4. रांची में अरगोड़ा चौक के वसुंधरा अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 802, अशोक नगर और हरमू हाउसिंग कालोनी में ईडी की छापेमारी देर रात तक चल रही है।
  5. आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल एपिसोड में ईडी के हाथ अब नेताओं व नौकरशाहों तक पहुंच रहे हैं। एक दिन पहले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव राजीव अरुण एक्‍का के बहनोई निशिथ केशरी और रांची के कारोबारी विशाल चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।
  6. प्रेम प्रकाश के घर, रांची में अरगोड़ा चौक के वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 802 में दंडाधिकारी की मौजूदगी में ईडी अधिकारियों ने ताला तोड़कर तलाशी ली। यहां से कई गोपनीय दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं।
  7. झारखंड के कई जिला खनन पदाधिकारियों के जरिये प्रेम प्रकाश ने काले धन की हेराफेरी की है। डीएओ से पूछताछ में मिले इनपुट के बाद प्रेम प्रकाश के ठिकाने खंगाले गए हैं। प्रेम प्रकाश के रांची के घर में पिछले एक महीने से ताला लटका हुआ था।
  8. झारखंड में पिछले 20 दिनों से मनी लांड्रिंग, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ स्‍वच्‍छता अभियान चला रही ईडी की जांच में अबतक सबसे बड़ा नाम प्रेम प्रकाश का आया है। जिसे करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का मालिक बताया गया है।
  9. ईडी अबतक आइएएस पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन कुमार, रवि केजरीवाल, कई बिल्‍डर, कई जिला खनन पदाधिकारी से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।
  10. ईडी ने अबतक चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार और आइएएस पूजा सिंघल को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। आने वाले दिनों में कई और लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.