Move to Jagran APP

राजद झारखंड का नया अध्यक्ष कौन?.....तेजस्वी यादव की सगाई में तैयारी की संभावना जताई

Jharkhand Politics करीब एक महीने से बिना अध्यक्ष के चल रहे झारखंड राजद(Jharkhand RJD) में पद को लेकर अंदरखाने नेताओं की सक्रियता बढ़ी हुई है। निगाहें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव(RJD supremo Lalu Prasad Yadav) पर है। नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली है तेजस्वी यादव की सगाई।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 10:51 AM (IST)
राजद झारखंड का नया अध्यक्ष कौन?.....तेजस्वी यादव की सगाई में तैयारी की संभावना जताई
राजद झारखंड का नया अध्यक्ष कौन?.....तेजस्वी यादव की सगाई में तैयारी की संभावना जताई

रांची(राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Politics: करीब एक महीने से बिना अध्यक्ष के चल रहे झारखंड राजद(Jharkhand RJD) में पद को लेकर अंदरखाने नेताओं की सक्रियता बढ़ी हुई है। निगाहें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव(RJD supremo Lalu Prasad Yadav) पर है। इसके लिए पार्टी में उच्च स्तर पर झारखंड राजद के पूर्व के नेताओं की छवि व उनके कार्यकाल को भी देखा जा रहा है। उम्मीद है कि पूर्व में जिनकी छवि और कामकाज बेहतर होगा, उसी के हाथ में कमान होगी। सक्रिय नेता अपनी-अपनी जुगत भिड़ाने में लगे हैं।

loksabha election banner

कुछ ने तो राजद सुप्रीमो के दरबार में भी लगा दी है अपनी हाजिरी:

पार्टी के सूत्रों के अनुसार झारखंड राजद के अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, अभय कुमार सिंह के अलावा पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव व पूर्व मंत्री सुरेश पासवान भी जोर -आजमाइश कर रहे हैं। सूचना है कि कुछ ने तो राजद सुप्रीमो के दरबार में अपनी हाजिरी भी लगा दी है और कोशिश में जुटे हैं कि झारखंड राजद की कमान उन्हें ही दी जाए।

तेजस्वी की सगाई में शामिल होने के बहाने भी होगी बात बनाने की कोशिश:

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेताओं की नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सगाई में शामिल होने की तैयारी की संभावना जताई जा रही है। सूचना है कि तेजस्वी यादव की सगाई में पारिवारिक सदस्यों को छोड़कर अन्य किसी के शामिल होने पर मनाही है। इसके बावजूद राजद के कुछ वरिष्ठ नेता दिल्ली जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.