Move to Jagran APP

West Singhbhum Coronavirus News Update: प सिंहभूम में आज 05 महिला, 09 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

West Singhbhum Jharkhand Coronavirus News Update पश्चिमी सिंहभूम में आज 5 महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। यहां मंगलवार को कुल 9 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 04:11 AM (IST)
West Singhbhum Coronavirus News Update: प सिंहभूम में आज 05 महिला, 09 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
West Singhbhum Coronavirus News Update: प सिंहभूम में आज 05 महिला, 09 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

चाईबासा, जासं। पश्चिम सिंहभूम जिला में मंगलवार को 9 कोरोना संक्रमण मरीज मिला है। इसमें से कई संक्रमित मरीज प्रवासी मजदूर हैं जबकि कुछ मरीज कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड अस्पताल में भर्ती करा चुकी है। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है। इसमें से मनोहरपुर के दलकी गांव की महिला संक्रमित पायी गई है जो तामिलनाडु से लौटी है।

prime article banner

एक और संक्रमित गोइलकेरा के तिरुपुर गांव की एक महिला है वह भी तामिलनाडु से लौटी है। खुंटपानी के पाताहातु गांव की एक महिला संक्रमित मिली है। इस महिला की ट्रेवल हिस्ट्री तामिलनाडु का बताया जा रहा है। चाईबासा के नाकाहासा गांव की एक महिला संक्रमित पायी गई है वह गुजरात से लौटी है। सोनुवा के सारजोमहातु गांव की एक महिला पाजिटिव पायी गई जो तामिलनाडु से लौटी है।

जगन्नाथपुर का एक युवक पाॅजिटिव पाया गया है जो बंगलुरु से लौटा है। वहीं चाईबासा शहरी क्षेत्र में भी दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों रुंगटा कंपनी के स्टाफ हैं। एक कल्याणपुर में रहने वाला है जबकि दूसरा स्टेशन रोड रुंगटा कॉलोनी का रहने वाला है। जिले में वर्तमान में 78 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.