West Singhbhum Corona Update: प सिंहभूम में 24 घंटे में 7 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
West Singhbhum Corona Update झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में मंगलवार को तीन कोराना मरीजों की पहचान हुई है। इधर जमशेदपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि डीसी रविशंकर शुक्ला ने की है।
रांची, जेएनएन। Chaibasa Corona News झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में मंगलवार को 4 कोराना मरीजों की पहचान हुई है। इधर जमशेदपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि डीसी रविशंकर शुक्ला ने की है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 437 हो गई है। इधर दिनभर में आज अबतक झारखंड में 29 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। इनमें गुमला के 6, प सिंहभूम के 4, हजारीबाग के 3, गढ़वा के 3, धनबाद में 3, जमशेदपुर में 2, कोडरमा में दो, खूंटी में दो, लोहरदगा में एक, सरायकेला खरसावां में एक, पलामू में एक और रांची के रिम्स में भर्ती एक मरीज शामिल है।
चक्रधरपुर अनुमंडल में कोरोना के तीन नये मरीज मिले, प. सिंहभूम में 13 पहुंचा आंकड़ा
पश्चिमी सिंहभूम जिला में मंगलवार को तीन और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें चक्रधरपुर अनुमंडल के मनोहरपुर प्रखंड का एक और आनंदपुर प्रखंड के दो लोग शामिल हैं। तीनों प्रवासी मजदूर बताये जा रहे हैं। जिले में इनको मिलाकर अब तक 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें एक नव प्रसूता और 12 प्रवासी मजदूर शामिल हैं। तीनों को गृह प्रखंड में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को चक्रधरपुर के कोविड-19 समर्पित रेल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है।
मनोहरपुर में पॉजिटिव पाया गया 57 वर्षीय व्यक्ति चिड़िया क्षेत्र का रहने वाला है। वह विगत 18 मई को पुणे से मनोहरपुर आया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे रायकेरा स्थित आईटीआई भवन में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। आनन्दपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो लोग 19 मई को अनांदपुर आये थे। उनमें से एक 26 वर्षीय युवक महाराष्ट्र से जबकि दूसरा 46 वर्षीय व्यक्ति पुणे से आनंदपुर पहुचा था। दोनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनांदपुर में ही कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के नव निर्मित भवन में क्वारंटाइन किया गया था। तीनों के सेम्पल 23 मई को जांच के लिए जमशेदपुर भेजे गये थे। रिपोर्ट मंगलवार को दोपहर में आयी। इसके बाद तीनों को चक्रधरपुर कोविड-19 अस्पताल एंबुलेंस से भेज दिया गया।